Categorized | लखनऊ.

दीपावली त्योहार के अवकाश के कारण पशुओं का टीकाकरण अभियान 23ए 24ए एवं 25 अक्टूबर को तीन दिन स्थगित रहेगा।

Posted on 24 October 2014 by admin

टीकाकरण अभियान पुनः 26 अक्टूबर से शुरू किया जायेगा
अब तक 1ण्22 करोड़ पशुओं का टीकाकरण किया गया
उ0प्र0 सरकार ने दीपावली त्योहार के अवकाश के कारण प्रदेश में पशुओं को मुहपकाध्खुरपका रोगों से बचाव हेतु तीन दिन तक क्रमशः 23ए 24 एवं 25 अक्टूबर तक टीकाकरण अभियान को स्थगित कर दिया है। 26 अक्टूबर से पुनः ग्रामों में किसानोंध्पशुपालकों के डोर.टू.डोर जाकर टीकाकरण अभियान शुरू किया जायेगा।
यह जानकारी प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री श्री राजकिशोर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक टीकाकरण अभियान को स्थगित रखने तथा 26 अक्टूबर से पुनः टीकाकरण अभियान को शुरू करने के संबंध में प्रदेश के समस्त मण्डलीय अपर निदेशक पशुधन तथा मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारियों को पशुपालन निदेशक की ओर से आदेश भेज दिया गया है।
पशुधन विकास मंत्री ने बताया कि गत 10 अक्टूबर से चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान में अब तक 1ण्22 करोड़ पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in