Categorized | लखनऊ.

स्वास्थ्य मंत्री ने दीपावली के पर्व पर प्रदेश वासियों को दी बधाई

Posted on 24 October 2014 by admin

प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्यए परिवार कल्याण मातृ एवं शिशु कल्याण व नेता सदनए विधान परिषद श्री अहमद हसन ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेश वासियों को शुभकामनायें एवं बधाई दी है।
श्री हसन ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपावली का पर्व अंधेरे पर उजाले और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। उन्होंने कामना की है कि रोशनी का यह पर्व सभी की जिन्दगी को खुशियों एवं ज्ञान रूपी प्रकाश से भर दे। उन्होंने कहा कि दीपावली के पावन पर्व को आपस में मिलजुल कर प्यार और मुहब्बत के साथ मनायेंए तभी हम अपने देश एवं प्रदेश को समृद्ध व सशक्त बना सकते हैं।
दीपावली के इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री श्री कैलाश यादवए पंचायतीराज राज्य मंत्री श्री कमाल अख्तरए चिकित्साए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री शंखलाल माँझी तथा चिकित्सा स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री नितिन अग्रवाल ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in