Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि

Posted on 24 October 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि केन्द्र की सत्ता में मंहगाई कम करने, कालाधन वापस लाने और नौजवानों को रोजगार देने के वायदे के साथ आई भाजपा का अब तक का रिकार्ड निराशाजनक रहा है। जनता का उससे मोहभंग हो रहा है। लेकिन अपने घर की दुर्दशा से बेपरवाह उनके केन्द्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार की चिन्ता में दुबले होते जा रहे है। केन्द्र सरकार अपने वायदों पर खरी नहीं उतर पाने की खीझ में उत्तर प्रदेष की जनता को ही बदनाम करने पर उतारू है।
प्रदेश में अमन चैन है। कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जा रही है। मुदाबाद कांठ, बदायूॅ- मेरठ काण्ड में समाजवादी पार्टी सरकार को घेरने की कुचेष्टा करनेवाले स्वयं बेनकाब हो गए हैं। जनता के बीच भाजपा की गिरती साख का प्रमाण पिछले दिनों विधान सभा के उपचुनावों के नतीजें है। केन्द्रीय लघु उद्योग मंत्री व्यर्थ ही उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार की कमियां तलाश रहे है। उन्हें यहां की चिन्ता छोड़कर अपने मंत्रालय और अपनी केन्द्र सरकार की फिक्र करनी चाहिए।
अजीब बात है कि भाजपा-आरएसएस की निगाहें देश भर में सिर्फ उत्तर प्रदेश पर है। भाजपा इधर-उधर से लाकर प्रदेश में नए-नए प्रभारी बदल रही है। वर्षो बाद लखनऊ में आरएसएस का कैम्प लगाकर संघियों की कवायद परेड कराई गई। कभी परिक्रमा तो कभी विभिन्न जनपदों में सांप्रदायिकता फैलाकर समाज को आतंकित किए जाने की कोशिशें की जा रही हैं।
प्रदेश में सामाजिक सद्भाव और भाईचारा को नष्ट करने के लिए भाजपा- आरएसएस द्वारा सुनियोजित साजिशें तो खूब रची गई लेकिन वे कभी इसलिए सफल नहीं हो सकी कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने असामाजिक तत्वों पर सख्ती दिखाई। समाजवादी सरकार के विकास एजेण्डा की जनता में गहरी लोकप्रियता के चलते मुख्यमंत्री जी के प्रति जनता में जबर्दस्त भरोसा है। श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने हमेशा सांप्रदायिक तत्वों को शिकस्त दी है। मुख्यमंत्री जी धर्मनिरपेक्षता को ताकत दे रहे हैं। इसलिए भाजपा के मंत्रीगण चाहे जो कहें उत्तर प्रदेश में उनकी दाल गलनेवाली नहीं है। समाजवादी सरकार के विरूद्ध षड़यंत्र की यहां कोई गुंजायश नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in