Categorized | लखनऊ.

नासा जाने वाले सी.एम.एस. छात्र दल को शुभकामनाएं दीं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने

Posted on 22 October 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) एवं अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के 37 सदस्यीय दल ने नासा की शैक्षिक यात्रा पर रवाना होने से पूर्व आज अपरान्हः मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से भेंटकर उनकी शुभकामनाएं प्राप्त की। मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं प्राप्त कर सी.एम.एस. छात्र खुशी से अभिभूत दिखे। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी, सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा, सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त, सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति कश्यप आदि उपस्थित थीं। विदित हो कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) का 16 सदस्यीय दल 24 अक्टूबर को एवं गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) का 21 सदस्यीय छात्र दल 27 अक्टूबर को अमेरिका की प्रख्यात अंतिरिक्ष ऐजेन्सी (नासा) की शैक्षिक यात्रा पर रवाना हो रहा है। नासा रवाना होने से पूर्व इस छात्र दल ने आज मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव सें भेंटकर उनकी शुभकामनाएं प्राप्त की।
इससे पहले सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने मुख्यमंत्री महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट किया एवं सी.एम.एस. छात्र दल को समय देने हेतु उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. जगदीश गाँधी ने मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि आप द्वारा बच्चों को दिया गया यह अमूल्य समय निश्चित ही बच्चों के जीवन का एक यादगार पल साबित होगा जो सदैव उनका मार्गदर्शन करता रहेगा। डा. गाँधी ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह यात्रा छात्रों के ज्ञानवर्धन में सहायक होगी एवं ये मेधावी छात्र निश्चित ही प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित करेंगे। मैं नासा जाने वाले सभी छात्रों व शिक्षकों को शुभकामनाएं देता हूँ। आप वहाँ पहुँचकर शिक्षात्मक व कुछ सीखने के वातावरण से अभिभूत होंगे।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि नासा की इस शैक्षिक यात्रा के दौरान सी.एम.एस. के दोनों कैम्पसों के छात्र दल फ्लोरिड के केप कैनवेरल स्थित नासा के जाॅन एफ केनेडी स्पेस सेन्टर पर अंतरिक्ष की खोज के रोमांच का नजदीकी अनुभव करने के साथ ही अंतरिक्ष कार्यक्रमों के बारे में दिलचस्प तथ्यों से रूबरू होंगे जिनमें लांचिंग पैड, सिमुलेशन, रियल-लाइफ माडल्स आदि शामिल हैं। इसके अलावा वरिष्ठ अंतरिक्ष यात्रियों से भी सी.एम.एस. छात्रों के मुलाकात का कार्यक्रम है जिससे ये छात्र अंतरिक्ष अन्वेषण के गुर भी प्राप्त कर सकेंगे। इस यात्रा के दौरान सी.एम.एस. छात्र अमेरिका के विभिन्न दर्शनीय स्थलों को भी देखने जायेंगे।
श्री शर्मा ने बताया कि नासा की शैक्षिक यात्रा पर रवाना होने वाले सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के   छात्र दल का नेतृत्व विद्यालय की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त कर रही हैं जबकि शिक्षिका श्रीमती जया जैन इस दल की कोआर्डिनेटर हैं। इस दल के 18 छात्र सदस्यों में गौरव देशमुख, युवराज सिंह, आयुषी वर्मा, अनुष्का सिंह, रिशिका ओहरी, प्रांजल, आद्या राठौर, निष्ठा तिवारी, बिभान्शु वर्मा, अजफर सिद्दीकी, मिहिका सेन शर्मा, बुशरा आशिफ, लतिका जगवानी, लावण्या शर्मा, अरुणिमा चैधरी, निहार प्रियदर्शी, राबर्ट गाँधी एवं यश प्रमुख हैं। इसी प्रकार सी.एम.एस. अलीगंज के छात्र दल का नेतृत्व शिक्षिका श्रीमती सुमिता चटर्जी व श्रीमती रैना सिंह कर रही हैं जबकि छात्र सदस्यों में श्रुति मिश्रा, काव्या मिश्रा, आदित्य किलिवेरू, रिशिका मिश्रा, जतिन कंसल, यश अग्रवाल-1, मलय राज, नीलेश निगम, यश अग्रवाल-2, विहित, कार्तिकेय मिश्रा, मृत्यंुजय यादव, अमन प्रकाश व दीक्षा जायसवाल शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in