Categorized | लखनऊ.

उद्यान मंत्री ने विभागीय रिक्तियों को तत्परता से भरे जाने के दिये निर्देश

Posted on 22 October 2014 by admin

प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री पारस नाथ यादव ने अधिकारियों को विभाग में रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में कोई विलम्ब नहीं होना चाहिये। इसमें लापरवाही बरतने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
उद्यान मंत्री आज यहां तिलक हाॅल में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में प्रमुख सचिव श्री दीपक त्रिवेदी, विशेष सचिव श्री राजीव रोतैला तथा उद्यान निदेशक श्री एस0पी0 जोशी के अतिरिक्त निदेशालय, मण्डल एवं जिला स्तर के अधिकारी भी मौजूद थे।
बैठक में उद्यान मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाता है उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी, पारदर्शिता व तत्परता से निर्वहन करना चाहिये, जो अधिकारी अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन नहीं करते हैं उन्हें तत्काल उनके पद से हटा देने में कदापि विलम्ब न करें। उन्होंने कहा कि जिन फार्मों व संस्थाओं द्वारा पौधों की आपूर्ति समय से एवं निर्धारित संख्या में नहीं की जा रही है उन्हें ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाये। हार्टीकल्चर मैकेनाजेशन के प्रस्ताव जिन जनपदों से अभी तक नहीं आये हैं उन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की जाये। आर0के0वाई0 योजना के मूल्यांकन के संबंध में स्थिति स्पष्ट न किये जाने पर उन्होंने गौतमबुद्धनगर, आगरा एवं इलाहाबाद के जिला उद्यान अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगे जाने तथा आगामी बैठक से पूर्व अपने जनपद में कार्यान्वित हो रही योजनाओं पर एजेंडा बिन्दुवार तैयार करके आने को कहा। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष के समाप्त होने में अभी 5 माह शेष हैं। इन शेष माह में अधिकारी अपने कार्यों के प्रति विशेष रुचि दिखाकर शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करें।
जनपद स्तर के अधिकारियों को इंगित करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने जिले में तहसील दिवस की महत्ता को विशेष रूप से समझें वे तहसील दिवसों में जाकर अपनी विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन आयोजित करें तथा जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों के सहयोग से अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने में कोई कोर-कसर न छोड़े। यदि कोई कठिनाई आती है तो उसे शासन के संज्ञान में लायें। उन्होंने निदेशालय के अधिकारियों में भी कहा कि वे जिले के अधिकारियों से उचित ताल-मेल बैठाकर उनकी कठिनाई को शासन स्तर पर दूर करें, समय पर बजट व्यवस्था कर अपने सुपरवीजन में सही दिशा दिखाकर अधिकारियों से कार्य करायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in