Categorized | लखनऊ.

आबकारी अधिकारी द्वारा सघन छापेमारी

Posted on 22 October 2014 by admin

आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद के आदेशानुसार 01 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक अवैध मदिरा के आवागमन, उत्पादन एवं उपभोग पर नियंत्रण स्थापित करने हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसके अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी, लखनऊ के कुशल निर्देशन में आबकारी निरीक्षकगण सर्वश्री विशाल वर्मा, संजय यादव, श्रीराम कनौजिया, एन0एन0 पाण्डेय, ओ0एन0 अग्रवाल, सीताराम यादव, नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, वाणी विनायक मिश्रा व अखिलेश्वर नाथ सिंह द्वारा अपने अधीनस्थों के साथ 01 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन किये गये प्रवर्तन कार्य के तहत जनपद के सेक्टर/क्षेत्र के संदिग्ध स्थानों पर सघन छापामारी की गयी। इसके अंतर्गत 389 अभियोग पंजीकृत किये गये व 3969 लीटर शराब तथा 72000 कि0ग्रा0 भांग बरामद हुई। छापामारी में लगभग 4845 कि0ग्रा0 लहन भी बरामद हुआ जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in