Categorized | लखनऊ.

पशुओं के बाॅझपन निवारण कैम्प प्रत्येक पशु चिकित्सालय पर लगाने के निर्देश

Posted on 22 October 2014 by admin

उ0प्र0 सरकार ने समस्त मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को पशुपालकों/ किसानों के दुधारू पशुओं के बाॅझपन का शिकार होने पर उसके इलाज हेतु प्रदेश के समस्त पशु चिकित्सालयांे/पशु चिकित्सा केन्द्रों पर प्रत्येक माह में तीन बार पशुओं के बाॅझपन निवारण कैम्प लगाने के निर्देश दिये हैं।
यह जानकारी प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री श्री राजकिशोर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पशुपालक तथा किसान अपने दुधारू पशुओं के नवजात पशुओं में समय-समय पर डी वर्मिंग स्थानीय पशुचिकित्सालय पर पशुचिकित्साधिकारी की सलाह से करायें।
श्री सिंह ने मुख्य पशुचिकित्साधिकारियों को सम्पूर्ण प्रदेश में खुरपका एवं मुॅहपका टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 1.18 करोड़ पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पशुओं को होने वाली लंगडि़या बीमारी से बचाव तथा उपचार हेतु बी0क्यू0, वैक्सीन से टीकाकरण कराने की व्यवस्था सभी पशु अस्पतालों की गयी है।
पशुधन विकास मंत्री श्री सिंह ने बताया कि पशुओं को गम्भीर बीमारियों से बचाव एवं उपचार हेतु प्रचुर मात्रा में दवाओं की उपलब्धता समस्त पशुचिकित्सक अस्पतालों एवं पशु चिकित्सा केन्द्रों पर सुनिश्चित की गयी है। पशु चिकित्साधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा पशुपालकों एवं किसानों को पशुओं के पालन, पोषण पशुओं की देख-भाल, बीमारियों से बचाने, संरक्षण, संवर्धन तथा दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने हेतु जरूरी जानकारी देने की भी व्यवस्था की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in