Categorized | लखनऊ.

महिला सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी

Posted on 21 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती जरीना उस्मानी ने 19 और 20 अक्टूबर को प्रकाशित महिला उत्पीड़न की घटनाओं को संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त बाराबंकी के देवा आडीटोरियम में महिला सशक्तिकरण विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती जरीना उस्मानी ने मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को जागरूक करने एवं पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने की कार्यवाही से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों द्वारा पीडि़त महिलाओं के प्रति संवेदनाशील रहते हुए उन्हंे तत्काल न्याय दिलाने की प्रक्रिया प्रारम्भ करनी चाहिए।
गोष्ठी में जनपदीय अधिकारी श्री ऋषिकेश कुमार, श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव, श्रीमती संगीता गौतम, श्रीमती प्रवीणा चैधरी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in