Categorized | लखनऊ.

जिला आबकारी अधिकारी, लखनऊ द्वारा सघन छापेमारी

Posted on 21 October 2014 by admin

प्रदेश के आबकारी आयुक्त, के निर्देशों के क्रम में दिनांक 01 अक्टूबर से दिनांक 25 अक्टूबर तक अवैध मदिरा के आवागमन, निर्माण  एवं उसके उपयोग पर नियंत्रण स्थापित करने हेतु प्रदेश भर में विशेष प्रर्वतन अभियान चलाया जा रहा है। उक्त के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी के कुशल निर्देशन में आबकारी निरीक्षकों सर्वश्री श्री विशाल वर्मा, संजय यादव, श्रीराम कनौजिया, एन.एन. पाण्डेय, ओ.एन. अग्रवाल, सीताराम यादव, नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, वाणी विनायक मिश्रा व अखिलेश्वर नाथ सिंह द्वारा अपने अधीनस्थों के साथ ग्राम/स्थल मार्टिनपुरवा थाना-गौतमपल्ली, खदरा थाना-हसनगंज, रजतन बाजार व लकड़ी मोहाल थाना-केन्ट आर्यानगर थाना-पारा, हरदासीखेड़ा व दमरिया थाना-चिनहट, अमौसी व हनुमानपुरी थाना-सरोजनीनगर, मधवापुर व सहिनमऊ थाना-मलिहाबाद, भलिय व कुसमौरा थाना-काकोरी, लतीफनगर व लोनहा थाना-बन्थरा , बरजू का पुरवा थाना-गोसाईगंज लखनऊ के 45 स्थानों पर सघन छापेमारी की गई। इसके अन्तर्गत 24 अभियोग पंजीकृत किये गये व 370 लीटर अवैध शराब बरामद हुई तथा लगभग 54 कुन्टल बरामद लहन को मौके पर नष्ट किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in