Categorized | लखनऊ.

64 नगर निकायांे को आदर्श नगर योजना के तहत 26.46 करोड़ रुपये जारी

Posted on 21 October 2014 by admin

नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ ने विकास कार्यों मे तेजी लाने के लिये दीपावली के शुभ अवसर पर 64 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों की 297 परियोजनाओं को स्वीकृत करते हुये लगभग 26.46 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। यह धनराशि आदर्श नगर योजना के तहत दी गयी है।
यह जानकारी देते हुये श्री आज़म खाँ ने आज बताया कि इस धनराशि से इन स्थानीय निकायों में सड़क निर्माण, बिजली व्यवस्था, पेयजल सुविधा जैसे विकास कार्यों को तत्काल सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि जारी की गयी धनराशि का शासनादेश सभी संबंधित जिलों को भेज दिया गया है, ताकि मौके पर अविलम्ब कार्य शुरू किया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in