Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में भी रेडियो टैक्सी शुरू की जायेगी -परिवहन आयुक्त

Posted on 21 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव कल 21 अक्टूबर को ‘‘क्लब आइफल एल्डिको ग्रीन गोमती नगर’’ लखनऊ में सायं 4ः00 बजे रेडियो टैक्सी सेवा के द्वितीय चरण का शुभारम्भ करेंगे।
प्रदेश के परिवहन आयुक्त श्री के0रविन्द्र नायक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जी0पी0आर0एस0 तकनीक से युक्त यह रेडियो टैक्सी सेवा लखनऊ के दो और आपरेटरों डिजायर डेस्टीनेशन एवं फ्लैश कैब द्वारा क्रमशः 20 व 10 टैक्सियों से शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक सेवा प्रदाता कम्पनियों को जोड़ने के उद्देश्य से इस योजना में केवल 10 रेडियो टैक्सी से सेवा शुरू करने का विकल्प सेवा प्रदाता को उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अन्य बड़े शहरों में भी रेडियो टैक्सी सेवा शुरू करने की समुचित व्यवस्था की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in