Categorized | लखनऊ.

विद्यालयों के शैक्षिक समय सारणी में परिवर्तन होगा प्रातः 9 बजेे से दोपहर 2ः30 बजे तक शैक्षिक कार्य होगा

Posted on 21 October 2014 by admin

प्रदेश के मा0 शिक्षा मंत्री श्री महमूद अली ने कहा कि उ0प्र0 बोर्ड परीक्षा हेतु आन लाइन आवेदन तिथि को बढ़ाकर 31 अक्टूबर की गई। प्रदेश में लगभग 22 हजार माध्यमिक विद्यालय हैं जिसमें लगभग तीन करोड़ छात्र/छात्रायें शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं। प्रत्येक छात्र-छात्रा अपने-अपने विद्यालय अथवा अपने पास पड़ोस में एक वृक्ष लगायंे तो शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रति वर्ष तीन करोड़ वृक्ष लगाये जायेंगे।
श्री महबूब अली आज यहां राजकीय जुबली इण्टर कालेज लखनऊ के प्रांगण में वृक्षारोपण करके राजकीय एवं शासकीय सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ कर रहे थे। उन्हांेने कहा कि वृक्षारोपण एक पुनित कार्य है इसलिए इसमंे सभी का सहयोग आवश्यक है।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों का शैक्षिक सत्र आगामी वर्ष से 01 अप्रैल से प्रारम्भ होगा जिससे बच्चों को पढ़ने का अधिक समय प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यालयांे के शैक्षिक समय सारणी में परिवर्तन किया जा रहा है। अब विद्यालयांे में प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 2ः30 बजे तक शैक्षिक कार्य होगा। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद में आन लाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी गयी है जिससे जिन छात्र/छात्राओं ने अभी तक फार्म नहीं भरा है, वह आन लाइन आवेदन कर सकते हैं।
श्री महबूब अली ने कहा कि राष्ट्रपति पुरस्कार तथा राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की सेवानिवृत्त अवधि का 05 वर्ष बढ़ाई जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा में गिरावट के कारण लोक सेवा आयोग की नौकरियों सहित अन्य बड़ी नौकरियों में अन्य राज्यों की अपेक्षा उ0प्र0 के बच्चे कम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 बोर्ड के बच्चे अन्य बोर्ड के बच्चों की अपेक्षा बड़ी एवं उच्च स्तर की नौकरियों में कम से कम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा माफियाओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी तथा वर्ष 2015 की उ0प्र0 बोर्ड की परीक्षायें नकल विहिन कराई जायेंगी। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में बच्चे अधिक हो वहां पर ही दो पाली में कक्षायें चलाई जायं, जहां पर बच्चों की संख्या कम होने पर वहां पर एक पाली में ही कक्षायें चलाई जाय।
श्री महबूब अली ने शिक्षकों से अपेक्षा किया कि वह शिक्षा के स्तर में सुधार लाये जिससे अधिक से अधिक बच्चे उच्च नौकरियां प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जायेगा।
इस अवसर पर निदेशक शिक्षा श्री अवध नरेश शर्मा, मण्डलीय संयुक्त निदेशक लखनऊ मण्डल श्रीमती सुप्ता सिंह तथा जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पी0सी0यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा लखनऊ स्थित विभिन्न सरकारी स्कूलों के बच्च,े शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in