मृतक फौजी के परिवार को दबंग कर रहे परेशान

Posted on 20 October 2014 by admin

कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के सूदापुर लोहरामऊ गाॅव की रहने रहने वाली एक महिला ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर दबंगों द्वारा अनाधिकृत रूप से कब्जा किये जाने के मामले से अवगत कराते हुए निर्माण कार्य को रोकवाये जाने की मांग की है।
उपजिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में श्यामपति मिश्रा पत्नी स्व. रामउदित मिश्रा ने गां.सं. 185/0.510 हे. स्थित ग्राम सूदापुर परगना मीरानपुर तहसील सदर जिला सुलतानपुर रकबा  0.00237 हे. का बैनामा लिया है। जिस पर इसी गाॅव के ही रघुवीरशरण तिवारी, आलोक तिवारी, संजय तिवारी व सुरेश शर्मा अवैध तरीके से बिना पैमाइश कराये कब्जा करने का लगातार प्रयास कर रहे है। जबकि मृतक फौजी की पत्नी बार-बार थाने व कलेक्ट्री की चक्कर लगा रही है। जब पुलिस निर्माण कार्य रोकवा देती है फिर पुलिस के जाने के बाद निर्माण कार्य चालू कर दिया जा रहा है। पीडि़त महिला ने एसडीएम सदर व कोतवाली देहात में प्रार्थना पत्र देकर निर्माण कार्य रोकवाये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in