कल होगा कांस्य पदक विजेता का स्वागत

Posted on 20 October 2014 by admin

कल कटका बाजार द्वारिकागंज में कांस्य पदक विजेता मो. आजाद के स्वागत समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही है।
कार्यक्रम के मुख्या आयोजक राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि इस आयोजन के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मो. अरशद खान, विशिष्ट अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उ.प्र. सरकार डाॅ. सुरभि शुक्ला रहेंगी। पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के प्रख्यात साहित्यकार कमल नयन पाण्डेय करेगें। यह कार्यक्रम किसी दलीय बंधन या क्षेत्रीय सीमा से ऊपर उठकर सभी ऐसे लोगों को सम्मिलित प्रयास का आयोजन है। जिसमें जिले का नाम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले जिले के होनहार का स्वागत होगा और एक प्रेरणा बनेगा उन नव किशोरों के लिए जो खेल के लिए प्रयासरत है आॅकड़े गवाह है कि सुलतानपुर जनपद के लोगों की सेना में रिकार्ड संख्या है। यदि आजाद का अनुकरण करते हुए कुछ और सैनिकों ने किसी खेल की तरफ इतनी लग और निष्ठा दिखाई तो निश्चय ही अगले एशियाड में सुलतानपुर के नाम से स्वर्ण पदक, रजत पदक, कास्य पदक की संख्या इकाई से दहाई में जा सकती है, इसलिए पूरे क्षेत्र में आजाद आज अनुकरणीय पद प्रतिष्ठास का हकदार हो चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in