ताबड़तोड़ चोरियों से सहमें व्यापारी

Posted on 20 October 2014 by admin

कोतवाली कादीपुर अन्तर्गत सूरापुर बाजार में बीती रात एक कपड़े व एक ज्वैलर्स के यहां चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया। जिसमें लगभग लाखों की नगदी व जेवरात व अन्य सामग्री लेकर रफू चक्कर हो गये। वहीं व्यारियों का कहना है कि अगर पुलिस रात्रि गश्त करती तो शायद इतनी बड़ी चोरी न होती। जिसके कारण पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालियां निशान खड़ा हो रहा है।
बतातें चलें कि सूरापुर बाजार में बीती रात चोरों ने पवन डेªसेज के यहां लगभग छह लाख का कपड़ा व 80 हजार नगद, संतोष, पवन ज्वैलर्स के यहां चार लाख नकद व सोना चाॅदी के जेवरात, जनसेवा केन्द्र के प्रोपराइटर कमलेश के यहां से एक लैपटाॅप दो कम्प्यूटर व एक मोबाइल लेकर चोर फरार हो गये। जिसकी प्राथमिकी उक्त लोगों ने स्थानीय कोतवाली में देकर जल्द खुलासे की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in