समाधान दिवस पर शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाय- डी0एम0 अनुपस्थित रहने पर प्रभारी अधिकारी का स्पष्टीकरण

Posted on 20 October 2014 by admin

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सभी सम्बन्धित थानों को निर्देशित किया कि वे समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता का मोबाइल नम्बर प्रार्थना पत्र पर तथा समाधान दिवस सम्बन्धी रजिस्टर पर अवश्य अंकित कराये। जिलाधिकारी आज समाधान दिवस पर थाना कूरेभार एवं थाना गोशाईगंज का निरीक्षण किया तथा समीक्षा की।
जिलाधिकारी द्वारा थाना कूरेभार के निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी/अपर उपजिलाधिकारी रामचन्द्र सरोज अनुपस्थित रहे जिनका स्पष्टीकरण मांगा गया है। थानाध्यक्ष मधुमनाथ मिश्रा उपस्थित थे। कूरेभार में अब तक प्राप्त कुल 88 शिकायतों में से 69 का निस्तारण हो चुका है अवशेष 19 शिकायतों को अगले समाधान दिवस से पूर्व निस्तारण के निर्देश दिये गये। शिकायत पत्रों तथा रजिस्टर में दर्ज शिकायतों से सम्बन्धित शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नम्बर अंकित नही थे तथा गोशवारा भी नही बनाया गया था। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पूर्व में भी यहां के थाना प्रभारी को चेतावनी दी गयी थी। अगले समाधान दिवस से पूर्व यदि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नही पाया जाता तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। उन्होनें उपजिलाधिकारी सदर तथा उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर को निर्देशित किया कि वे इस थाने पर प्राप्त अपने तहसील से सम्बन्धित शिकायतों का अवलोकन करके निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित कराये।
जिलाधिकारी द्वारा थाना गोशाईगंज में निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर नलिनीकान्त सिंह तथा थाना प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप यादव उपस्थित थे। यहां पर अब तक 93 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 84 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है अवशेष 9 शिकायतों को यथाशीध्र निस्तारण के निर्देश दिये गये।
समाधान दिवस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन कृष्णलाल तिवारी द्वारा थाना चांदा का निरीक्षण किया गया। उन्होनें प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की जिसमें अब तक अवशेष 4 शिकायतें लम्बित रही जिन्हें यथाशीध्र निस्तारण के निर्देश दिये। प्रभारी अधिकारी/चकबन्दी अधिकारी प्रथम अनुपस्थित रहे। जिनका स्पष्टीकरण मांगा गया। इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्वाला प्रसाद तिवारी ने थाना कोतवाली नगर में समाधान दिवस का निरीक्षण किया तथा निस्तारण की समीक्षा की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in