जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कादीपुर का निरीक्षण

Posted on 20 October 2014 by admin

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कादीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होनें सी0एम0ओ0 को निर्देशित किया कि आज निरीक्षण के दौरान जैसी सफाई है हमेशा यह व्यवस्था बनी रही। उन्होनें सी0एम0ओ0 को निर्देशित किया कि जनरेटर की नियमित व्यवस्था की जाय ताकि रात्रि में मरीजों को सुविधा मिले।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगे बायोमेट्रिक अटेन्डेन्स का उन्होनें निरीक्षण किया तथा सी0एम0ओ0 को निर्देशित किया कि वे बायोमेट्रिक अटेन्डेन्स का निरीक्षण करें तथा अनुपस्थित रहने वाले व देर से आने वाले चिकित्सकों व स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही करें। उन्होनें सर्जन के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पत्र भेजने के निर्देश दिये। सी0एम0ओ0 द्वारा बताया गया कि सर्जन मेडिकल पर गये हुए है। डी0एम0 ने निरीक्षण के दौरान ओ0पी0डी0 कक्ष, इमरजेन्सी वार्ड तथा अन्य वार्डो का भी निरीक्षण किया। वार्ड में सफाई पायी गयी लेकिन चादर नही बदली गयी थी। यहां पर 5 चिकित्सक तैनात है। निरीक्षण के समय सी0एम0ओ0 डा0के0बी0सिंह व सम्बन्धित उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in