Categorized | लखनऊ.

‘पटाखा रहित दीवाली’ मनाने की अपील की सी.एम.एस. छात्रों ने

Posted on 18 October 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द कैम्पस के छात्रों ने आज एक विशाल मार्च निकालकर समस्त देशवासियों से खासकर हम उम्र छात्रों व सहपाठियों से अपील की कि सुख और समृद्धि के त्योहार दीपावली का वास्तविक आनन्द उठाने के लिए ‘पटाखा रहित दीवाली’ मनाएं एवं पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के साथ-साथ स्वयं अपनी आत्मा को प्रकाशित करें। प्रधानाचार्या सुश्री रीना सोटी के नेतृत्व में सी.एम.एस. आनन्द नगर कैम्पस के सैकड़ों छात्रों ने आज आनन्द नगर क्षेत्र में घूम-घूमकर जनमानस को पटाखों से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया एवं स्वयं भी ‘पटाखा रहित दीवाली’ मनाने का संकल्प लिया। इन छात्रों ने ‘दीवाली जरूर मनायेंगे, पटाखा नहीं छुड़ायेंगे’, ‘वातावरण को बचाओ, पटाखा मिटाओ’, ‘अंधकार मिटायेंगे, दीप जलायेंगे, दीवाली मनायेंगे, पटाखा नहीं जलायेंगे’ आदि नारे लिखे पोस्टर व बैनर के साथ पूरे क्षेत्र में घूम-घूमकर ‘पटाखा रहित दीवाली’ मनाने का अभूतपूर्व अलख जगाया। इस विशाल मार्च द्वारा सी.एम.एस. छात्रों ने संदेश दिया कि देश हित में, समाज हित में, पर्यावरण के हित में एवं स्वयं खुद के जानमाल के हित में पटाखा रहित दीवाली मनाएं और बुराई से अच्छाई की ओर अग्रसर हो।
विदित हो कि सी.एम.एस. छात्र विगत कई वर्षों से पटाखा रहित दीवाली की मुहिम चलाए हुए हैं तथा पटाखों से होने वाले प्रदूषण के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सभी संभव प्रयास कर रहे हैं। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सभी कैम्पस के लगभग 50,000 छात्रों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से दीपावली में पटाखों का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा की है। सी.एम.एस. के छात्र इस बात को महसूस करते हैं कि पटाखों के कारण प्रतिवर्ष हजारों बच्चे दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। भारी मात्रा में पटाखों को जलाने के परिणामस्वरूप अनेक प्रकार की जहरीली गैसें वायुमण्डल को बुरी तरह प्रदूषित करती हैं। सी.एम.एस. का मानना है कि ‘पटाखा रहित दीपावली’, पटाखों व प्रदूषण वाली दीवाली से हजारों-लाखों गुना अच्छी है, जिसे सभी को अमल में लाना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in