Categorized | लखनऊ.

रेल राज्यमंत्री श्री मनोज कुमार सिन्हा होंगे मुख्य अतिथि

Posted on 18 October 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता ‘विजमिक-2014’ का शुभारम्भ कल 18 अक्टूबर से सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में हो रहा है। मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार सिन्हा, रेल राज्यमंत्री, भारत सरकार, कल 18 अक्टूबर को सायं 5.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में दीप प्रज्वलित कर विजमिक-2014 का विधिवत उद्घाटन करेंगे तथापि इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्र विजमिक-2014 में प्रतिभाग हेतु देश-विदेश से पधारी छात्र टीमों एवं विश्वविख्यात गणितज्ञों के सम्मान में रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में विश्व के 13 देशों अफगानिस्तान, इण्डोनेशिया, ईरान, नाइजीरिया, फिलीपीन्स, दक्षिण अफ्रीका, स्वीडन, थाईलैण्ड, फ्रांस, नेपाल, श्रीलंका, इंग्लैण्ड एवं भारत के ख्याति प्राप्त विद्यालयों के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ‘विजमिक-2014’ में प्रतिभाग हेतु विभिन्न देशों की छात्र टीमों का लखनऊ आगमन लगातार जारी है। आज दक्षिण अफ्रीका, थाईलैण्ड, फिलीपीन्स, इण्डोनेशिया एवं देश के विभिन्न भागों से पधारी छात्र टीमों का सी.एम.एस. छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों ने लखनऊ में भव्य स्वागत किया।
श्री शर्मा ने बताया कि विजमिक-2014 में देश-विदेश से पधारे बाल गणितज्ञों के मार्गदर्शन हेतु  फिलीपीन्स के विश्वविख्यात गणितज्ञ डा. साइमन एल चुआ, प्रेसीडेन्ट, मैथमेटिक्स ट्रेनर्स गिल्ड, फिलीपीन्स का भी लखनऊ आगमन हुआ। सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती स्वप्ना मंशारमानी, शिक्षकगण व छात्रों ने अमौसी एअरपोर्ट पर डा. चुआ का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए डा. चुआ ने कहा कि भारत आने पर उन्हें विशेष खुशी होती है क्योंकि सी.एम.एस. में जो भाइचारे व एकता की लहर है वह हमारे दिलों को छूती है। भारतीय छात्रों में खासकर सी.एम.एस. में गणित के प्रति जो पूर्ण समर्पण और उत्साह दिखाई देता है, वैसा संसार में शायद ही कहीं हो।
श्री शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता ‘विजमिक-2014’ का आयोजन 18 से 21 अक्टूबर तक सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में किया जा रहा है, जिसमेें विश्व के 13 देशों के लगभग 800 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह गणित प्रतियोगिता गणित की शिक्षा में एक नया अध्याय जोड़ेगी, छात्रों का ज्ञानवर्धन करेगी और उनमें मानवजाति के कल्याण के लिए अपने ज्ञान का प्रयोग करने की ललक जगायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in