Categorized | लखनऊ.

वाह्य सहायतित परियोजना विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Posted on 18 October 2014 by admin

वाह्य सहायतित परियोजना राज्य मंत्री श्री राम करन आर्य की अध्यक्षता में आज यहां विधान भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विभाग की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें आगरा जलापूर्ति परियोजना तथा उ0प्र0 सहभागी वन प्रबन्धन योजना जो जापान बैैंक फार इण्टर नेशनल द्वारा वित्त पोषित हैं, पर गम्भीरता पूर्वक विचार-विमर्श हुआ। इसके अतिरिक्त उ0प्र0 ऊसर सुधार परियोजना, उ0प्र0 हैल्थ सिस्टम, विकास परियोजना तथा उ0प्र0 वाटर रीस्ट्रक्चरिंग परियोजना के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई।
राज्य मंत्री श्री आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन परियोजनाओं को कार्यरूप में परिणत किया जाय ताकि सरकार के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके। उन्होंने कहा कि दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में वे स्वयं स्थल पर जाकर निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण व भ्रमण के दौरान परियोजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी पायी जाती है तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in