Categorized | लखनऊ.

आज़म खाँ की छवि धूमिल करने का प्रकरण

Posted on 18 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जुगल किशोर वाल्मीकि ने आज 17 अक्टूबर 2014 को एक बयान में कहा है कि प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री श्री मोहम्मद आज़म खाँ के ऊपर एक निजी टी0वी0 चैनल ने उनकी छवि को धूमिल करने का काम किया है जिससे आक्रोशित होकर सफाई कर्मचारियों ने उस निजी टी0वी0 चैनल का पुतला फूॅंेक कर विरोध प्रकट किया तथा उन्होंने अपने समर्थकों से उस निजी टी0वी0 चैेनल का बहिष्कार करने को कहा है, क्यांेकि सामाजिक व्यक्ति बहुत संघर्ष करके जनता के बीच अपनी छवि बनाता है। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत देश के कमजोर तबके के लोगों की आवाज़ दबाने का षडयंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस निजी टी0वी0 चैनल ने एक राजनेता की छवि को समाज में धूमिल करने का प्रयास किया है। ऐसे निजी चैनलों का समाज के सभी वर्गों को बहिष्कार करना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in