Categorized | लखनऊ.

सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापना पर 400 करोड़ रुपये व्यय होंगे यूपीनेडा का अधिकतम शेयर 26 प्रतिशत तक सीमित

Posted on 18 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) के पास उपलब्ध जनपद जालौन में तहसील कालपी के ग्राम परासन में 111.32 हैक्टेयर अकृषक भूमि पर 50 मेगावाट क्षमता की सोलर पावर परियोजना स्थापित करने एवं उनके संचालन हेतु एन.एच.पी.सी.लि0 एवं यूपीनेडा द्वारा एक संयुक्त उपक्रम स्थापित किया जायेगा।  इस उपक्रम की स्थापना हेतु एन.एच.पी.सी. तथा यूपीनेडा के मध्य एक मेमोरेन्डम आफ अन्डरस्टैेडिंग (एम.ओ.यू) गत 8 मई को निष्पादित किया जा चुका है।
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, श्री जीवेश नन्दन के समक्ष आज यहां निष्पादित एमओयू के क्रम मेें यूपीनेडा के निदेशक श्री कुमार रविकान्त सिंह तथा एन0एच0पी0सी0 के कार्यपालक निदेशक ने शेयर होल्डिंग अनुबन्ध पर हस्ताक्षर किये।  इस परियोजना की स्थापना पर लगभग 400.00 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय भार आयेगा । इस संयुक्त उपक्रम में वर्तमान में यूपीनेडा का शेयर, यूपीनेडा के पास उपलब्ध भूमि के रूप में होगा तथा यूपीनेडा का अधिकतम शेयर 26 प्रतिशत तक सीमित होगा। प्रस्तावित संयुक्त उपक्रम में यूपीनेडा के शेयर केे अतिरिक्त अवशेष शेयर होल्डिंग एवं प्रबन्धन, एन.एच.पी.सी. लि0 का होगा । सोलर पावर परियोजना से उत्पादित ऊर्जा को विक्रय हेतु यूपीपीसीएल के साथ पावर परचेज अनुबन्ध किया जायेगा।
श्री जीवेश नन्दन ने बताया कि इस संयुक्त उपक्रम से अर्जित लाभ को यूपीनेडा एवं एन.एच.पी.सी.लि0 द्वारा शेयर होल्डिंग के अनुरूप शेयर किया जायेगा। इस संयुक्त उपक्रम द्वारा बुन्देलखण्ड क्षेत्र में सोलर पावर प्लान्ट की स्थापना पर प्रदेश की सौर ऊर्जा नीति में उपलब्ध सुविधा के अनुसार सोलर पावर प्लान्ट के लिए पारेषण लाइन ;ज्तंदेउपेेपवद सपदमद्ध एवं सबस्टेशन के निर्माण पर राज्य सरकार द्वारा अधिकतम रू0 10.00 करोड़ की धनराशि वहन की जायेगी। अवशेष धनराशि संयुक्त उपक्रम द्वारा वहन की जायेगी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in