Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री उन्नाव के विधायक की स्व0 माता के तेरहवीं संस्कार में सम्मिलित हुए

Posted on 18 October 2014 by admin

press-5x8

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आज जनपद उन्नाव के ग्राम मांखी में विधायक श्री कुलदीप सिंह सेेंगर की स्व0 माता श्रीमती चुन्नी देवी के तेरहवीं संस्कार में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्व0 श्रीमती चुन्नी देवी के चित्र पर फूलमाला अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की। शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद से तमाम समस्याएं दूर हो जाती हैं।
इसके पश्चात् मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार प्रदेश के विकास एवं जनसमस्याओं के निराकरण हेतु हर सम्भव कदम उठा रही है। सरकार मजदूरों, किसानों सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए अनेक सकारात्मक कदम उठाए गए हंै। प्रत्येक तहसील में सबस्टेशन बनाये जाने का कार्य तेजी से हो रहा है। विधानसभा चुनाव में किये गये वादों को केवल ढाई साल में पूरा किया गया है। घोषणा पत्र के अलावा भी जनता के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेकर उनका क्रियान्वयन किया गया है। उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जहां गम्भीर रोगों से ग्रस्त मरीजों के इलाज हेतु विधायक निधि से भी मदद की व्यवस्था की गयी है। उन्हांेंने कहा कि ‘108’ समाजवादी स्वास्थ्य सेवा व ‘102’ नेशनल एम्बुलेंस सर्विस मरीजों के लिए बेहद लाभप्रद साबित हुई है।
श्री यादव ने कहा कि पंजीकृत मजदूरों के लिए साइकिल, सोलरलाइट आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्था के साथ ही दुर्घटना में मजदूर की मृत्यु हो जाने पर उसके आश्रितों को राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता देने का प्राविधान किया गया है। सरकार ने व्यापारियों की सुविधा के लिए भी अनेक कल्याणकारी कदम उठाए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में लगभग तीन हजार बैंक शाखाएं खुलवायी गयी हैं व दो करोड़ से ज्यादा लोगों के बैंक खाते खुलवाए गये हैं। लखनऊ में आई0टी0 सिटी बनाने की प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का शुभारम्भ हो गया है। इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हजारों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव सहित प्रदेश सरकार के अनेक मंत्रिगण, जनप्रतिनिधिगण व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in