Categorized | लखनऊ.

गन्ना शोध संस्थान, शाहजहांपुर को उ.प्र. गन्ना कृषि विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

Posted on 18 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य के विकास के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। पूरे देश में उत्तर प्रदेश ही ऐसा राज्य है, जहां किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उ.प्र. गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर को उत्तर प्रदेश गन्ना कृषि विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने में प्रदेश सरकार पूरा सहयोग करेगी। इसके लिए यहां कृषि आधारित उद्योग-धन्धों जैसे डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण तथा पशु पालन आदि को बढ़ावा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री आज शाहजहांपुर भ्रमण के दौरान पुलिस लाइन मंे प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने जनता से जो वायदे किये थे वह सभी पूरे किये। किसानों, नौजवानों, मजदूरों, महिलाओं सहित सबके विकास के लिए योजनाएं संचालित करते हुए उन्हें लाभान्वित कराया जा रहा है। प्रदेश को विकास की पटरी पर लाते हुए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के अस्पताल एवं शिक्षण संस्थान प्रदेश में खोले जा रहे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए सरकार द्वारा चलायी गई ‘108’ समाजवादी स्वास्थ्य सेवा तथा ‘102’ नेशनल एम्बुलेंस सर्विस से प्रदेश के लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। लखनऊ में आई.टी.सिटी बनाने का कार्य शुरु हो गया है। प्रदेश में नोएडा के बाद लखनऊ को आई.टी. सिटी के रूप में जाना जाएगा। आई.टी. सिटी होने से जहां एक ओर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की तकनीकी शिक्षा युवा प्राप्त कर सकेंगे, वहीं हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समाजवादी पेन्शन योजना से लाखों गरीबों को लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत गरीबों को पांच सौ रुपए प्रति माह एवं अगले वर्षो में पचास-पचास रुपए की बढ़ोत्तरी करते हुए सात सौ पचास रुपए तक प्रतिमाह दिए जाएंगे। प्रदेश के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने के लिए कक्षा 12वीं पास छात्र-छात्राओं को लाखों की संख्या में लैपटाॅप का वितरण किया गया। महिलाओं की मदद के लिए विमेन पावर हेल्प लाइन 1090 संचालित की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि विद्युत के उत्पादन, पारेषण और वितरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश के विद्युत कारखानों को कोयला केन्द्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। कोयले की कमी न हो, इसके लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर आग्रह भी किया गया है। विद्युत उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गम्भीर प्रयास किये जा रहे हैं। रोजा थर्मल पावर हमारी सरकार की ही देन है।
श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार का ध्येय है कि प्रदेश में भाईचारा बढ़े। इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्हांेने यह भी कहा कि प्रदेश में पशुधन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं संचालित करते हुए दुग्ध के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मीडिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की अहम भूमिका होती है। इसलिए विकास कार्यों में मीडिया का सहयोग होना आवश्यक है।
भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था के विषय में जनपद के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और जरूरी निर्देश दिए।
इस मौके पर अनेक जनप्रतिनिधि, शासन व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in