Categorized | लखनऊ.

श्री सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा लखनऊ में मा0 सोनिया गांधी जी पर की गई अभद्र टिप्पणी पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने कड़े शब्दो में निंदा की है।

Posted on 18 October 2014 by admin

श्री सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा लखनऊ में मा0 सोनिया गांधी जी पर की गई अभद्र टिप्पणी पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने कड़े शब्दो में निंदा की है।
प्रो0 जोशी ने कहाकि भारतीय संस्कृति की बात करने वाले सुब्रमण्यम स्वामी ने शालीनता व सभ्य भाषा की समस्त सीमाओं को लांघ दिया है। विश्वविख्यात महिला श्रीमती सोनिया गांधी के विरूद्व की गई टिप्पणी अशोभनीय ही नही वरन् पूरी नारी जाति का घोर अपमान है। ऐसा बयान देकर सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी कुण्ठित मानसिकता का परिचय दिया है।
सस्ती लोकप्रियता के लिए वो किस हद तक गिर सकते हैं ये बयान इसका उदाहरण है। श्रीमती सोनिया गांधी ने अपने आचरण, शालीनता व व्यवहार से सम्पूर्ण जनमानस विशेषकर विश्व की महिलाओं के ह्नदय में आदर व सम्मान अर्जित किया है।
यू.पी.ए. की अध्यक्ष की हैसियत से उन्होने भारत के करोड़ों किसानो, गरीबों, उपेक्षित वर्ग, अल्पसंख्यको के लिए यू.पी.ए. सरकार द्वारा चलाये गये सैकड़ों कार्यक्रमों के निर्धारण में मत्वपूर्ण भूमिका निभायी वरन् महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को बहुत आगे बढ़ाया था। विधानसभा व लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक राज्य सभा से पारित कराया और भारत को प्रथम महिला राष्ट्रपति व प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष भी श्रीमती सोनिया गांधी के ही प्रयासों से मिली। डा0 जोशी ने चेतावनी दी है कि भविष्य में सुब्रमण्यम स्वामी सोच समझकर बोलें और उचित होगा कि श्रीमती सोनिया गांधी की “फोबिया” से निकलकर एन.डी.ए. सरकार पर दबाव बनाये कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के चुनाव में जो वायदे देश की जनता से किये थे, उन्हे पूरा करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in