Categorized | बस्ती

नकली नारे देकर जनता से छल करने वाले बहुत दिनों तक देश, प्रदेश में सरकार बनाने का हक हासिल नहीं कर पायेंगे।

Posted on 18 October 2014 by admin

नकली नारे देकर जनता से छल करने वाले बहुत दिनों तक देश, प्रदेश में सरकार बनाने का हक हासिल नहीं कर पायेंगे। उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी की सरकार में चंद नेताओंए उनके क्षेत्रों का विकास हो रहा है। किसान, नौजवान, गरीबों के हक पर खुले आम डाके डाले जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता सत्ता केन्द्रित भ्रष्टाचार पर चुप नहीं बैठेंगे। यह विचार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा0 निर्मल खत्री ने शास्त्री चैक पर पूर्वान्चल बचाओ प्रदर्शन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये व्यक्त किया।
प्रदेश की सपा सरकार को किसान, नौजवान विरोधी बताते हुये डा0 खत्री ने कहा कि समाजवाद का रास्ता कुछ लोगों के हितों तक सिमट गया है वरना बस्ती और मुण्डेरवा की चीनी मिल बंद न होने पाती। गन्ना किसान भुगतान के लिये भटक रहे हैं, गन्ने की फसल खेतों में तैयार है किन्तु चीनी मिलें चलने का नाम नहीं ले रही है। भ्रष्टाचार और घोर राजनीतिक अवसरवाद ने उत्तर प्रदेश के प्रगति चक्र को पिछले चक्र को पिछले 22 वर्षो से रोके रखा है। डा0 खत्री ने कांग्रेसजनों का आवाहन किया कि वे अन्याय, अत्याचार, उत्पीड़न के सवाल को लेकर संघर्ष की धार तेज करंे। बस्ती के शास्त्री चैक से निकली हुंकार केन्द्र और प्रदेश की सरकार को सोचने पर विवश कर दें।
प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पूर्वान्चल बचाओ प्रदर्शन में हजारों लोगों को  सम्बोधित करते हुये कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा ने सपने दिखाकर वोट तो हासिल कर लिया किन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्योगपतियों और अमीरों के इशारे पर काम कर रहे हैं। मंहगाई कागज में घटायी जा रही है और उद्योगपति देश की नीतियां तंय करने लगे हैं। मनरेगा के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। यह सरकार गरीबों का भला नहीं कर सकती। कहा कि कांग्रेसजन पूरी ताकत से  अन्याय का प्रतिकार करें।
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि केन्द्र में सरकार बनाते ही मोदी सरकार ने रेल का किराया 16 प्रतिशत मंहगा कर दिया, माल भाड़े में 6 प्रतिशत वृद्धि हो गयी और यह सरकार मंहगाई भ्रष्टाचार रोकने का ढोंग कर रही है। मोदी का सच बहुत जल्द सामने आ जायेगा। पाकिस्तान और चीन की सीमायें असुरक्षित हो गयी है, गरीबों का कोई पुरसाहाल नहीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीनी संघर्ष कर गरीबों के हक की लड़ाई तेज करनी होगी।
प्रदर्शन से पहले कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय के नेतृत्व में नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। प्रदर्शन स्थल पर उप जिलाधिकारी सदर को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं और उमड़े जनता जर्नादन का स्वागत करते हुये वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने कहा कि बस्ती की धरती से कांग्रेस ने गरीबों, किसानों, नौजवानों के हक को लेकर संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। कहा कि पूर्वान्चल की समस्यायें जब तक दूर नहीं होती चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगा।
यह जानकारी देते हुये कांग्रेस के जिला बस्ती के प्रवक्ता प्रेमशंकर द्विवेदी ने बताया कि शास्त्री चैक पर आयोजित पूर्वान्चल बचाओ प्रदर्शन को युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बाबा तिवारी, प्रदर्शन प्रभारी ईश्वर चन्द्र शुक्ल, द्विजेन्द्रराम त्रिपाठी,  कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, डा0 बी.एल.चैबे, ठाकुर प्रसाद तिवारी, परवेज अहमद, सैय्यद जमाल अहमद, विधायक अजय कुमार लल्लू, चन्द्रशेखर सिंह, अजय सिंह, अनुज कुमार सिंह, आलोक प्रसाद, राघवेन्द्र सिंह राकेश, सुरेन्द्र यादव, अफसर अहमद, अम्बिका सिंह, राम जियावन आदि ने सम्बोधित करते हुये बस्ती की बंद चीनी मिलों को चलाने के लिये निर्णायक संघर्ष का आवाहन किया। (फोटो संलग्न है)

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in