Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि

Posted on 18 October 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के केन्द्रीय कार्यकारी मंडल की हो रही बैठकों का जो एजेण्डा सामने आया है, उससे यही लगता है कि प्रदेश कों शांति और विकास का जो माहौल बना है, उसे बिगाड़ने की साजिशों को अंतिम रूप दिया जाना हैं। सामाजिक सद्भाव में बिगाड़ने के लिए ही इसके एजेण्डा में धर्मान्तरण इसाई मिशनरियों की घुसपैठ जैसे मुद्दे रखे गए है।
समाजवादी पार्टी ही प्रदेश में सांप्रदायिकता के खिलाफ मोर्चा लेती रही है।      श्री मुलायम सिंह यादव ने “देश संविधान से चलेगा, आस्था से नहीं“ का एलान कर धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने का काम किया है। समाज के दबे-कुचले गरीब, किसान और अल्पसंख्यक श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व के प्रति भरोसा रखते हैं कि उनके रहते कोई भी अल्पसंख्यकों का बाल बांका नहीं कर सकता है। समाजवादी पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोकतंत्र और समाजवाद के साथ विकास की दिशा में कार्य कर रही है। यह काम सामाजिक सौहार्द में सम्भव है।
समाजवादी सरकार ने प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में जो कदम उठाए हैं उससे बौखलाए भाजपा-आरएसएस के लोग कभी लवजिहाद तो कभी कानून व्यवस्था और कभी धर्मान्तरण के मुद्दे उठाकर जनता को भ्रमित करने की साजिशों में लग गए है। लखनऊ में उनका जमावड़ा नफरत फैलाने की मंशा से हो रहा है। साजिश रचनेवाले ये तब बेनकाब हो गए जब मेरठ और बदायूॅ के जरिए सरकार को बदनाम करनेवालों की कलई खुल गई है।
समाज और राजनीति में आरएसएस और भाजपा की भूमिका हमेशा विघटनकारी की रही है। विभिन्न समुदायों के बीच विद्वेष और नफरत की भावना पैदा करने में इनको महारत है। चूॅकि उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक ताकतों को अपने बुरे दिन आने का भरोसा हो चला है। वे अब नई चालें चलकर समाज को तोड़ने की साजिशें करना चाहते हैं। लेकिन समाजवादी सरकार के रहते वे कभी भी अपने कुत्सित इरादों में सफल नहीं हो सकेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in