Categorized | लखनऊ.

पंजीयन प्रमाण पत्रों में संशोधन हेतु 31 अक्टूबर तक लम्बित प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के निर्देश

Posted on 16 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के वाणिज्यकर आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने समस्त जोनल एडीशनल कमिश्नर तथा ज्वाइन्ट कमिश्नर्स कार्यपालक वाणिज्य कर को व्यापारियों के पंजीयन प्रमाण पत्रों में संशोधन हेतु लम्बित पुराने प्रार्थना पत्रों को 31 अक्टूबर तक निस्तारित करने के निर्देश दिये हैं। निस्तारित प्रार्थना पत्रों की रिर्पोट आगामी 5 नवम्बर, 2014 तक प्रत्येक दशा में वाणिज्य कर मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिये गये हैं।
वाणिज्य कर आयुक्त ने विभागीय समस्त जोनल एडीशनल कमिश्नर तथा ज्वाइंट कमिश्नर्स को सचेत किया है कि  31 अक्टूबर, 2014 के बाद कोई समयावधि    नहीं बढ़ाई जायेगी। निर्धारित अवधि के बाद जिस अधिकारी के पास निस्ताण हेतु ऐसे प्रार्थना पत्र लम्बित पाये जायेंगे उस अधिकारी को दण्डित किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in