Categorized | लखनऊ.

स्ववित्त पोषित अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की सीटेें बढ़ायी गयी

Posted on 16 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य विश्वविद्यालयों से सम्बद्ध स्ववित्त पोषित अशासकीय महाविद्यालयों के कला, वाणिज्य एवं विज्ञान पाठ्यक्रम के स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश में आ रही कठिनाइयों को देखते हुये सीटें बढ़ा दी गई हैं।
यह जानकारी प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, सुश्री कल्पना अवस्थी ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इण्टर पास छात्र-छात्राओं को स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिये समस्त राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे स्ववित्त पोषित अशासकीय महाविद्यालयांे में उनकी आवश्यकता, उनमें उपलब्ध अवस्थापना सुविधाओं तथा शिक्षकों आदि की उपलब्धता का निर्धारित मानकों के अनुसार परीक्षण कर सीट वृद्धि के सम्बन्ध में अपने स्तर से कार्यवाही करें। उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों में किसी कक्षा में छात्रों की संख्या अध्ययन कक्ष में व्याख्यान के प्रयोजनार्थ बिना कुलपति की पूर्वानुज्ञा 60 से अधिक न होगी, किन्तु यह किसी भी दशा में 80 से अधिक न होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in