Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के 215 विकास खण्डों में भूगर्भ जल स्तर को बढ़ाने तथा बचाने के निर्देश

Posted on 16 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 215 ब्लाकों के क्षेत्रों में भू-गर्भ जल के अतिदोहन के कारण जल स्तर काफी नीचे चला गया है अतः उक्त ब्लाक क्षेत्रों में भू-गर्भजल के संवर्धन, संचयन एवं संरक्षण के निर्देश समस्त विभागों के प्रमुख सचिव/सचिव/मण्डलायुक्तों/जिलाधिकारियों/सिंचाई अभियन्ताओं मुख्य विकास अधिकारियों तथा विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को दिये हैं।
यह जानकारी प्रदेश के लघु सिंचाई मंत्री श्री राज किशोर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि निदेशक भू-गर्भजल विभाग, उ0प्र0 लखनऊ के टेलीफोन  नम्बर-0522-2287233 तथा 2287068 एवं फैस नं0- 0522-2286471 पर भू-गर्भ जल संचयन, संवर्धन तथा बचाव हेतु जानकारी कर सकते हैं।
लघु सिंचाई मंत्री श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश के भू-जल स्तर की कमी वाले 215 ब्लाकों में से 76 ब्लाकों में भू-गर्भजल का अतिदोहन हुआ है। 32 ब्लाकों में भू-जल स्तर की क्रिटिकल स्थिति है तथा 107 विकास खण्ड सेमी क्रिटिकल दशा में पहंुच चुके हैं। उक्त सभी ब्लाकों में भू-गर्भजल संरक्षण, संवर्धन, भूजल रिचार्ज की व्यवस्था जन सहभागिता से शासन द्वारा की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in