Categorized | कानपुर

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, श्री थावरचन्द्र गेहलोत द्वारा कानपुर में भारत सरकार के एक ‘मिनीरत्न’ उपक्रम भारतीय कृतिम अंग निर्माण निगम,एलिम्को में नई इकाई की आधारशिला का शिलान्यास तथा विकलंागजनों को सहायक उपकरण वितरित

Posted on 16 October 2014 by admin

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, श्री थावरचन्द्र गेहलोत ने आज कानपुर में भारत सरकार के एक ‘मिनीरत्न’ उपक्रम भारतीय कृतिम अंग निर्माण निगम,एलिम्को में इकाइ-र्2 आधुनिकीकरण परियोजना- भाग 1 की आधारशिला का शिलान्यास किया। केन्द्रीय मंत्री ने उपकरण वितरण समारोह का उद्घाटन कर भारत सरकार की एडिप योजना के तहत विकलंागजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किये। इस अवसर पर मत्री महोदय नेें निगम द्वारा नई टेक्नोलोजी से बने उत्पादों का अनावरण भी किया। श्री गेहलोत ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय के डिसऐबिलिटी कार्य विभाग की योजनाओं की  जानकारी के प्रचार- प्रसार के उद्देश्य से तैयार  जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका उद्देश्य कानपुर सहित उन्नाव, कन्नौज, हमीरपुर, और फतेहपुर सीमाओं में 14 से 31 अक्टूबर तक योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगा। इस अवसर पर केंन्द्रीय मंत्री ने 23 लाख की लागत के 990 उपकरणों का वितरण लाभार्थियों को किया। श्री गेहलोत की अगवाई में परिसर में वृक्षारोपण, स्वच्क्ष भारत अभियान जैसे कार्यक्रम भी आयाजित किये गऐ।

समारोह को संबोधित करते हुए, विकलंागजनों को उच्च तकनीक के आध्ुनिक तथा गुणवत्तावाले उपकरण उपलबध कराने के वास्ते मत्री महोदय नेें कहा कि निगम के आधुनिकीकरण के लिए करीब तीन सौ करोड की लागात आयेगी जिसमें से 1.75 करोड केंद्र देगा, शेष एलिम्को वहन करेगा।यह राशि क्रमबद्ध तरीके से 2019 तक उपलब्ध करायी जायेगी। श्री गेहलोत ने कहा कि बहुत जल्द उज्जैन में एलिम्को का एक रीजनल सेन्टर खोला जायेगा जहाँ उच्च गुणवत्ता वाले सहायक यंत्र व उपकरणों का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इसके साथ ही राज्यों में भी इस तरह के क्षेत्रीय केंद्र खेाले जायेंगे। मत्री महोदय नेें बताया कि देश में विकलंागजनों में खेल के प्रति उत्साह जाग्रत करने के लिए विकलांग स्पोर्ट सेंटर खोले जायेंगे। मत्री महोदय नेें यह भी बताया कि फरवरी 2015 में राष्ट्रीय पैरा ओलम्पिक खेल आयोजित किए जा रहे है। विभिन्न श्रेणी के विकलंागजन भाग ले सकेंगे।

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने जानकारी दी कि  विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने में विकलांगजनों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस कठिनाई को दूर करने और प्रमाणन प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से कई कदम उठाये जा रहे है। विकलांग व्यक्तियों का प्कमदजपपिबंजपवद एवं न्दपअमतेंस प्क् व स्मार्ट कार्ड की सुविधा प्रदान कराने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। स्मार्ट कार्ड पूरे देश में मान्य होगें।
इस समारोह में श्री देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले सिंह, माननीय सांसद, लोक सभा क्षेत्र अकबरपुर, श्री मुकेश राजपूत, माननीय सांसद लोक सभा क्षेत्र, फर्रूखाबाद के अतिरिक्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी श्री अवनीश कुमार अवस्थी, संयुक्त सचिव, डिसेबिलिटी कार्य विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, श्रीमती किरन पुरी, संयुक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in