Categorized | लखनऊ.

आबकारी राजस्व वसूली शतप्रतिशत हो प्रवर्तन कार्यों में ढिलाई क्षम्य नहीं होगी-प्रमुख सचिव आबकारी

Posted on 15 October 2014 by admin

प्रदेश के प्रमुख सचिव आबकारी श्री के0एस0 अटोरिया ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया हैं। त्योहारों को ध्यान में रखकर 01 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जाय तथा अभियान की प्रतिदिन सूचना आयुक्त आबकारी को भेजा जाय जिससे जनपदवार अभियान के अन्तर्गत किये गये कार्यों की समीक्षा की  जा सके।
श्री अटोरिया ने कहा कि प्रत्येक जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्य के अनुरूप 100 प्रतिशत राजस्व प्राप्त करें। इसमें किसी भ्ी प्रकार की कोताही क्षम्य नही होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में औसतन प्रत्येक जनपद 59 प्रतिशत आबकारी राजस्व प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि चालू वर्ष 2014-15 में 14500 करोड़ रुपये आबकारी से प्राप्त करने का लक्ष्य है।
श्री अटोरिया ने कहा कि शराब के अवैध निर्माण के अड्डों को चिन्हित करके उन पर भी प्रभावी कार्यवाही किया जाय तथा इस कार्य में लिप्त लोगों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज करा के कार्यवाही किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई क्षम्य  नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कई जनपदों में प्रवर्तन कार्य बहुत ही धीमा चल रहा है। ऐसे जनपदों में मुख्यालय से टीमें भेजकर कार्यवाही की जाय।
श्री अटोरिया ने कहा प्रदेश में दूसरे राज्यों से आने वाली मदिरा पर प्रभावी रोक लगाई जाय। इससे प्रदेश का राजस्व प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जायेगा तथा पदोन्नति समय से की  जायेगी तथा अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in