Categorized | लखनऊ.

दूसरे चरण में 10 मण्डलों के पशुचिकित्सा अधिकारियों को कृत्रिम गर्भाधान का रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 से 21 अक्टूबर तक आयोजित लखनऊ: दिनांक: 14 अक्टूबर, 2014

Posted on 15 October 2014 by admin

उ0प्र0 के पशुधन विकास परिषद की देख-रेख में प्रदेश में दुधारू पशुओं के संवर्धन, प्रजनन एवं संरक्षण हेतु कृत्रिम गर्भाधान के विषय में प्रदेश के पशु चिकित्साधिकारियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रथम चरण में 8 से 14 अक्टूबर तक आठ मण्डलों के 21 वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारियों को कृत्रिम गर्भाधान का रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण कार्यक्रम वेटनरी कालेज आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फैजाबाद में चल रहा है।
यह जानकारी प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री श्री राजकिशोर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पशुधन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा0 बी0बी0एस0 यादव के मार्ग निर्देशन में 15 से 21 अक्टूबर तक प्रदेश के 10 मण्डलों वाराणसी, मिर्जापुर, इलाहाबाद, बस्ती, गोरखपुर, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली, झांसी मण्डलों के 22 वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारियों को पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान के विषय में रिफ्रेशर प्रशिक्षण  दिया जायेगा।
श्री सिंह ने बताया कि उक्त समस्त पशु चिकित्सा अधिकारियों को रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in