Categorized | लखनऊ.

आबकारी निरीक्षकों द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत 345 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई

Posted on 14 October 2014 by admin

प्रदेश के आबकारी आयुक्त, के निर्देशों के क्रम में दिनांक 01 अक्टूबर से दिनांक 25 अक्टूबर तक अवैध मदिरा के आवागमन, निर्माण  एवं उसके उपयोग पर नियंत्रण स्थापित करने हेतु प्रदेश भर में विशेष प्रर्वतन अभियान चलाया जा रहा है। उसी आदेश के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ के कुशल निर्देशन में आबकारी निरीक्षकों श्री विशाल वर्मा, संजय यादव, श्रीराम कनौजिया, एन.एन. पाण्डेय, ओ.एन. अग्रवाल, सीताराम यादव, नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, वाणी विनायक मिश्रा व अखिलेश्वर नाथ सिंह द्वारा अपने अधीनस्थों के साथ दिनांक 11 से 13 अक्टूबर तक ग्राम/स्थल हनुमानपुरी व अमौसी थाना-सरोजनीनगर तथा उसरी थाना-अशियाना, कसमण्डी कला व दतली थाना-मलिहाबाद तथा रामनगर थाना-माल, बाजू का पुरवा, चुरैया व हबीबपुर थाना-गोसाईगंज लखनऊ के 32 स्थानों पर सघन छापेमारी की गई। इसके अन्तर्गत 09 अभियोग पंजीकृत किये गये व 345 लीटर अवैध शराब बरामद हुई तथा लगभग 40 कुन्टल बरामद लहन को मौके पर नष्ट किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in