Categorized | लखनऊ.

पशुओं के निःशुल्क टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 26 लाख से अधिक पशुओं को टीके लगाये गये

Posted on 14 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में सुनियोजित व्यवस्था के अंतर्गत गत 10 अक्टूबर से चलाये जा रहे पशुओं के निःशुल्क टीकाकरण अभियान के तहत 12 अक्टूबर तक 26 लाख से अधिक पशुओं को मुंहपका एवं खुरपका रोगों से बचाव हेतु निःशुल्क टीके लगाये जा चुके हैं।
यह जानकारी प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री श्री राजकिशोर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 10 से 12 अक्टूबर कुल 2602653 पशुओं को टीके लगाये जा चुके हैं। इसमें से 9,72,132 गायों तथा 16,30,521 भैंसों को उक्त रोगों से बचाव हेतु टीके लगाये गये हैं।
पशुधन मंत्री ने बताया कि गत 10 अक्टूबर से उनके द्वारा कान्हा उपवन पशुशाला से मुंहपका/खुरपका रोगों से बचाव हेतु पशुओं को निःशुल्क टीके लगाने के अभियान की शुरुआत की गयी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में गांव-गांव जाकर किसानों/पशुपालकों के द्वार पर टीके लगाने की व्यवस्था की गयी है। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की चैकस व्यवस्था की गयी है। समस्त मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारियों को लक्षित 4.55 करोड़ से अधिक पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण करने का दायित्व सौंपा गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in