Categorized | लखनऊ.

वाणिज्य कर वसूली की समीक्षा बैठक 14 अक्टूबर को

Posted on 14 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के वाणिज्य कर आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण 14 अक्टूबर को वाणिज्यकर मुख्यालय लखनऊ के सभागार में पूर्वाह्न 10.30 बजे से वाणिज्य कर वसूली, वाणिज्य कर अपवंचन को रोकने की दिशा में की गयी ठोस कार्रवाई तथा वाणिज्य कर अपवंचकों से वसूली की गयी तथा राजकोष में जमा की गयी धनराशि की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
उ0प्र0 सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में की गयी आन-लाइन पंजीकरण की व्यवस्था, मासिक तथा वार्षिक रिटर्न दाखिल करने, रिटर्न दाखिल करने में निर्धारित किये गये प्रारूपों के अनुसार की गयी कार्रवाई तथा वाणिज्य कर की अदायगी, व्यापारियों की सुविधा हेतु स्थापित किये गये सुविधा केंद्रांे की सक्रियता की गहन समीक्षा वाणिज्य कर कमिश्नर द्वारा की जायेगी।
वाणिज्य कर कमिश्नर ने समस्त जोनल एडीशनल कमिश्नर एवं ज्वाइंट कमिश्नर को समीक्षा बैठक के एजेंण्डा/बिन्दुओं के अनुसार सम्पूर्ण तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं।
यह जानकारी मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी एवं उप आयुक्त वाणिज्य कर मुख्यालय, लखनऊ श्री शक्ति प्रताप सिंह ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in