Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने दो कुलपति नियुक्त किये

Posted on 14 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति राज्य विश्वविद्यालय, श्री राम नाईक ने आज उ0प्र0 राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, इलाहाबाद तथा नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, फैजाबाद के कुलपति नियुक्त किये।
राज्यपाल ने प्रो0 एम0पी0 दुबे, निदेशक, इंस्टीट्यूट आफ गाँधीयन थाट, प्रोफेसर एवं हैड, पालिटिकल साइंस विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद को उ0प्र0 राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, इलाहाबाद का कुलपति नियुक्त किया है तथा प्रो0 अख्तर हसीब, प्लान्ट प्रोटेक्टशन विभाग, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ को नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, फैजाबाद का कुलपति नियुक्त किया है।
राज्यपाल की प्रमुख सचिव सुश्री जूथिका पाटणकर ने यह जानकारी देते हुये बताया कि कुलपतियों की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in