Categorized | लखनऊ.

संविदा सफाई कर्मचारियों को 14 हजार वेतन का शासनादेश जारी करने पर प्रदेश सरकार को बधाई -जुगल वाल्मीकि

Posted on 11 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष/राज्यमंत्री श्री जुगल किशोर वाल्मीकि ने संविदा कर्मचारियों का वेतन 14 हजार रुपये दिये जाने के संबंध में जारी शासनादेश के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव व नगर विकास मंत्री श्री मो0 आज़म खाँ को प्रदेश के सफाई कर्मचारियों की ओर से बधाई दी है।
श्री जुगल किशोर वाल्मीकि, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग ने समस्त नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के मेयर/अध्यक्ष/अधिशासी अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा कि शेष रह गये निकायों को अपने बोर्डों द्वारा संविदा सफाई कर्मचारियों का प्रस्ताव शीघ्र पास कराकर शासन को उपलब्ध करायें ताकि शेष संविदा सफाई कर्मचारियों को भी उपरोक्त वेतनमान का लाभ प्राप्त हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in