Categorized | लखनऊ.

Posted on 11 October 2014 by admin

मद्यनिषेध विभाग द्वारा सितम्बर में किये गये कार्यक्रम

लखनऊ: दिनांक 10 अक्टूबर, 2014
राज्य मद्यनिषेध विभाग द्वारा सितम्बर 2014 में जनपद गोरखपुर, बलरामपुर, कुशीनगर, लखनऊ, गाजीपुर, मेरठ, मुरादाबाद व सम्भल में विभिन्न मद्यनिषेध प्रतियोगितायें आयोजित कराकर पुरस्कार वितरित कराये गये। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खांडेदेव बन्थरा जनपद लखनऊ, साई हायर सेकेण्ड्री स्कूल मीनाश्रीपुरम जनपद मेरठ, ग्राम सभा मलाक चैधरी सोरांव जनपद इलाहाबाद में मद्यनिषेध गोष्ठियों का आयोजन किया गया। ग्राम पथरा चन्दौसी जनपद सम्भल, ग्राम ननियापट्टी जनपद कुशीनगर, ग्राम खांडेदेव बन्थरा जनपद लखनऊ, ग्राम फुलपूर जनपद गाज़ीपुर, मीनाश्रीपुरम जनपद मेरठ व ग्राम सभा मलाक चैधरी, सोरांव जनपद इलाहाबाद में मद्यनिषेध रैलियां निकाली गयी। गणेश चैथ मेला चन्दौसी जनपद सम्भल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्राम खांडेदेव बन्थरा जनपद लखनऊ, साई हायर सेकेण्ड्री स्कूल मीनाश्रीपुरम जनपद मेरठ में मद्यनिषेध प्रदर्शनियां लगायी गयी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खांडेदेव बन्थरा जनपद लखनऊ तथा ग्राम सभा मलाक चैधरी सोरांव इलाहाबाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम जादू के द्वारा जनता को नशा न करने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in