मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम-डी0एम0

Posted on 10 October 2014 by admin

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कहा कि मूर्ति विसर्जन की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये गये है। विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मजिस्ट्रेटो के साथ पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों की डियूटी लगाई गयी है। व्यवस्था की निगरानी के लिए नगर के प्रमुख स्थानों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे की व्यवस्था की गयी है। जिलाधिकारी आज पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के सम्बन्ध में मजिस्ट्रेटो तथा पुलिस अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रही थी।
जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेटो तथा पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने सेक्टर का निरीक्षण करके यह सुनिश्चित कर ले कि उनके क्षेत्र में जिन सुरक्षा कर्मियों की डियूटी लगायी गयी है वे मौके पर उपस्थित रहे। मजिस्ट्रेट बीच-बीच में आकस्मिक रूप से निरीक्षण कर सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते रहे। उन्होनें मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि वे जिला अस्पताल में आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था 10 अक्टूबर तक सुनिश्चित कराये तथा अस्पताल शाहगंज, सीताकुण्ड घाट पर एम्बुलेन्स सेवा चिकित्सको की टीम के साथ उपलब्ध रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि आबकारी की दुकानें पूर्णतया 09 अक्टूबर तक बन्द रहेगी। सार्वजनिक स्थल अथवा जुलूस में मदिरापान प्रतिबन्धित किया गया है। उन्होनें बताया कि मूर्ति विसर्जन को सफल बनाने हेतु मजिस्ट्रेटो को जिम्मेदारी दी गयी है। प्रतिमा संख्या 01 से 40 तक विसर्जन की अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व ज्वाला प्रसाद तिवारी को जिम्मेदारी दी गयी है। उनके साथ नायब तहसीलदार विवेक सिंह तथा एक क्षेत्राधिकारी की डियूटी लगायी है। इसी प्रकार प्रतिमा संख्या 41 से 80 तक की जिम्मेदारी बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी विक्रमादित्य वर्मा को दी गयी है और उनकी सहायता के लिए सहायक चकबन्दी अधिकारी राम सजीवन व पुलिस के एक राजपत्रित अधिकारी की डियूटी लगायी है। प्रतिमा संख्या 81 से अन्त तक की जिम्मेदारी उपजिला मजिस्ट्रेट सदर अमित कुमार सिंह को दी गयी है और उनके साथ एक क्षेत्राधिकारी की डियूटी लगायी है। उन्होनें बताया कि सीताकुण्ड घाट पर विसर्जन स्थल पर शान्ति व्यवस्था व सम्पूर्ण व्यवस्था का प्रभारी अपर उपजिला मजिस्ट्रेट राम चन्द्र सरोज और उनके साथ चकबन्दी अधिकारी धन्नजय कुमार द्विवेदी को लगाया गया है। मूर्ति विसर्जन स्थल पर गोताखोरो की व्यवस्था की जिम्मेदारी तहसीलदार सदर कपिलदेव यादव को दी गयी है। उन्होनें बताया कि मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था का प्रभार अपर जिलाधिकारी प्रशासन कृष्णलाल तिवारी को दिया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेटो तथा पुलिस अधिकारियों/सुरक्षा कर्मियों का आवाहन किया कि वे मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में पूरी सजगता तथा निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगे। जिलाधिकारी ने बैठक के उपरान्त पुलिस अधीक्षक के साथ विसर्जन स्थल सीताकुण्ड घाट का निरीक्षण किया तथा नगर पालिका, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने बताया कि मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। पुलिस अधिकारियों/सुरक्षा कर्मियों की दो पालियों में 12-12 घण्टे की डियूटी लगायी है। डियूटी पर तैनात कोई भी पुलिस अधिकारी/सुरक्षा कर्मी प्रतिस्थानी के आने के बाद ही डियूटी स्थल से जायेगे। उन्होनें कहा है कि डियूटी में किसी स्तर पर लापरवाही न की जाय। मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के मद्देनजर नगर क्षेत्र में 22 सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाये गये है तथा एल0आई0यू0 के अधिकारी/कर्मचारी सादी वर्दियों में संवेदनशील स्थलों पर एवं जुलूस के आस-पास उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेगंे।
बैठक का संचालन करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने सभी मजिस्ट्रेटो पुलिस के अधिकारियों तथा सुरक्षा कर्मियों का एक दूसरे से परिचय कराया तथा उनकी डियूटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होनें बताया कि प्रत्येक दस मूर्ति पर एक सब इन्सपेक्टर को प्रभारी बनाया गया है और उनके साथ आवश्यक सुरक्षा कर्मी लगाये गये है।
बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन कृष्णलाल तिवारी ने बताया कि शाहगंज चैकी पर नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसमें प्रातः 6ः00 बजे से अपरान्ह 2ः00 बजे तक नायब तहसीलदार सुश्री ऋचा सिंह, अपरान्ह 2ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक जिला समाज कल्याण अधिकारी व रात्रि 10ः00 बजे से सुबह 10ः00 बजे तक जिला पंचायतराज अधिकारी की डियूटी लगायी गयी है। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0के0बी0सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में मूर्ति विसर्जन के अवसर पर जिला चिकित्सालय, शाहगंज पुलिस चैकी तथा सीताकुण्ड घाट पर एम्बुलेन्स सेवा के साथ चिकित्सकों/स्टाफ की डियूटी लगायी गयी है। इसके साथ ही 108 एम्बुलेन्स सेवा अमहट में उपलब्ध है। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्वाला प्रसाद तिवारी, एस0डी0एम0 सदर अमित कुमार सिंह तथा सम्बन्धित उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in