Categorized | लखनऊ.

अवैध मदिरा के विरूद्ध सघन अभियान चलायें -प्रमुख सचिव आबकारी

Posted on 10 October 2014 by admin

प्रदेश के प्रमुख सचिव आबकारी श्री किशन सिंह आटोरिया ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध मदिरा के विरूद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाकर अवैध मदिरा निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाई जाय, जिससे सरकार को अधिक से अधिक  राजस्व प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शतप्रतिशत राजस्व प्राप्त किया जाय। वर्तमान में औसतन 95 प्रतिशत राजस्व वसूली हुई है। इससे बढ़ाया जाय। इसमें लापरवाही एवं अनियमितता नहीं बरती जानी चाहिए।
श्री अटोरिया आज यहां उ0प्र0 आवास विकास परिषद के सभागार में प्रदेश के समस्त जनपदों से आये जिला आबकारी अधिकारी एवं अन्य वरिष्ट अधिकारियों के साथ आबकारी विभाग की मासिक समीक्षा बैठक कर रहे है। इस अवसर पर आबकारी आयुक्त श्री अनिल कुमार गर्ग सहित अन्य वरिष्ट अधिकारी उपस्थित थे।
श्री अटोरिया ने कहा कि चालू वर्ष में 145,00 करोड़ रुपये आबकारी राजस्व वसूल किया जाना है जिसके सापेक्ष माह सितम्बर तक 5583 करोड़ रुपये वसूल किया गया है। उन्होंने कहा कि दिपावली एवं अन्य त्योहरोें को ध्यान में रखकर अवैध शराब के अड्डों को चिन्हित करके उन पर सघन छापेमारी किया जाय। इसके साथ ही अन्य राज्यों से आने वाली मदिरा पर भी रोक लगाये। इसके लिए सीमावर्ती जनपदों के अधिकारियों द्वारा विशेष ध्यान दिया जाय।
उन्होंने कहा कि जनपद बागपत, खीरी, झांसी, ललितपुर सहित अन्य कई जनपदों के राजस्व प्राप्तियां बहुत खराब है। इसलिए 95 प्रतिशत से कम वसूली वाले जनपदों के अधिकारियों को चेतावनी दी जाती है, कि वह अपने वसूली में सुधार लायें। उन्होंने कहा कि गोरखपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर तथा गौतमबुद्ध नगर जनपद में प्रवर्तन का अच्छा कार्य हुआ है। आबकारी आयुक्त श्री अनिल गर्ग ने बैठक में जनपदवार विभागीय प्रगति से अवगत कराया जिन जनपदों द्वारा सितम्बर माह में 95 प्रतिशत से कम वसूली की गई है उन्हें चेतावनी देकर अक्टूबर माह में सुधार लाने के निर्देशित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in