Categorized | लखनऊ.

लखनऊ जनपद के हस्तशिल्पी नवीन प्रारूप पर पहचान पत्र बनवाने हेतु जिला उद्योग केन्द्र में सम्पर्क करें

Posted on 10 October 2014 by admin

उपायुक्त उद्योग श्री योगेश कुमार ने बताया कि लखनऊ जनपद के हस्तशिल्पी यदि उनका हस्तशिल्पी पहचान पत्र नहीं बना हैं तो इच्छुक हस्तशिल्पी अपना हस्तशिल्पी पहचान पत्र बनवाने हेतु कार्यालय उपायुक्त, जिला उद्योग केन्द्र, 8 कैन्ट रोड, कैसरबाग, लखनऊ से सम्पर्क कर, विकास आयुक्त हस्तशिल्प भारत सरकार द्वारा निर्गत नवीन प्रारूप का आवेदन पत्र प्राप्त कर एवं पूर्ण रूप से भर का (वांछित संलग्नकों सहित) किसी भी कार्य दिवस में दिनांक 20 अक्टूबर, 2014 तक अपना आवेदन पत्र उक्त कार्यालय में जमा कर सकते है ताकि भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा समय पर प्रदान की जाने वाली हस्तशिल्प सुविधाओं का लाभ उन्हें प्राप्त हो सकें।     उन्होंने बताया कि हस्तशिल्पी अपना निवास का प्रमाण पत्र (जैसे-वोटर कार्ड, राशन कार्ड फोटो सहित, आधार कार्ड आदि) एवं दो नवीनतम पास पोर्ट साइज फोटो सहित आवेदन करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in