Categorized | लखनऊ.

जनपद सोनभद्र में केवल 28 प्रतिशत वृक्षारोपण

Posted on 10 October 2014 by admin

प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त एवं प्रमुख सचिव वन श्री वी.एन. गर्ग ने बताया कि चालू वर्ष में वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत 49582 हेक्टेयर में क्षेत्र में वन विभाग को 3.22 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन विभाग द्वारा 30 सितम्बर तक 39623 हैक्टेयर क्षेत्र में 2.93 करोड़ पौधों का रोपड़ किया गया है, जो निर्धारित लक्ष्य का 79.91 प्रतिशत है।
श्री गर्ग ने बताया कि इसी प्रकार अन्य विभागों को 18598 हैक्टेयर क्षेत्र में  1.20 करोड़ पौधों का रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 30 सितम्बर तक 13474 हैक्टेयर क्षेत्र में 87.53 लाख पौधों का रोपण किया गया है, जो लक्ष्य का 72.41 प्रतिशत है। इस प्रकार वन विभाग एवं प्रदेश के अन्य विभागों  द्वारा कुल 53098 हैक्टेयर क्षेत्र में 3.81 करोड़ पौधों का रोपण किया गया है जो लक्ष्य का 85.95 प्रतिशत होता है।
श्री गर्ग ने बताया कि ग्राम विकास विभाग द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष 69 प्रतिशत, ऊर्जा विभाग द्वारा 42.48 प्रतिशत, औधोगिक विकास 66.62 प्रतिशत, आवास एवं शहरीनियोजन विभाग द्वारा 67 प्रतिशत, सिंचाई विभाग द्वारा 48.48 प्रतिशत, लोक निर्माण विभाग द्वारा 64.15 प्रतिशत, सहकारिता द्वारा 75.21 प्रतिशत, भूमि एवं जल संसाधन विभाग द्वारा 98.14 प्रतिशत, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 86.57 प्रतिशत, माध्यमिक शिक्षा 112.25 प्रतिशत तथा बेसिक शिक्षा द्वारा 117.10 प्रतिशत पौधें का रोपण लक्ष्य के सापेक्ष किया गया है। इसी प्रकार जनपद फतेहपुर द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष 35 प्रतिशत, कोशाम्बी 36 प्रतिशत, झांसी 49 प्रतिशत, सोनभद्र 28 प्रतिशत, वृक्षारोपण किया गया है जो प्रदेश में सबसे खराब है। श्री गर्ग ने कहा कि संबंधित विभागों के प्रमुख सचिवों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने विभागें का लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वन विभाग की प्रदेश स्तर पर वृक्षारोपण की समीक्षा की जायेगी तथा जिन प्रभागों की प्रगति खराब है। वहां के वन अधिकारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी वनाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह फर्जी रिपोर्टिंग न करें तथा वृक्ष सूखने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in