Categorized | लखनऊ.

स्कूलों के जीर्णोद्धार हेतु 14.15 करोड़ स्वीकृत 1247 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्चीकृत कर राजकीय हाईस्कूल की स्थापना -महबूब अली

Posted on 10 October 2014 by admin

प्रदेश के माध्यमिक शिक्षामंत्री श्री महबूब अली ने बताया कि प्रदेश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु आर्थिक दृष्टि से कमजोर छात्राओं के लिए ‘‘कन्या विद्या धन योजना’’ के अन्तर्गत वर्ष 2012-13 में कुल 2,85,417 छात्रायें तथा वर्ष 2013-14 में अब तक 3,41,308 छात्राओं को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि आर्थिक कारणों से वंचित बी0पी0एल0/अन्त्योदय परिवार की छात्राओं को कक्षा-11 में प्रवेश लेने पर ‘‘पढ़े बेटियाँ’’ योजनान्तर्गत वर्ष 2012-13 में कुल 31,837 छात्रायें लाभान्वित की गयी। शैक्षिक वातावरण सृजन करने हेतु वर्ष 2012 में 12वीं पास तथा उच्च शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत 14,35,315 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क लैपटाप का वितरण किया गया।
श्री महबूब अली ने बताया कि शिक्षा को बढ़ावा देने एवं गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणान्तर्गत क्रमशः जनपद-लखनऊ में 04, मैनपुरी में 03, बांदा में 03, कासगंज में 03, इटावा में 02, तथा कानपुर, बदायूँ, हरदोई, गाजियाबाद, एटा, फिरोजाबाद, गाजीपुर तथा कन्नौज में 01-01 विद्यालय स्थापना एवं जीर्णोद्धारा /सुदृढ़ीकरण /सभागार हेतु कुल रू0 1415.95 लाख की वित्तीय स्वीकृतियां निर्गत की गयी। निर्माण कार्य प्रगति पर है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत कुल 1247 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्चीकृत कर राजकीय हाईस्कूल की स्थापना की गयी। कक्षा-9 और 11 में परीक्षा पूर्व अग्रिम पंजीकरण को सुगम एवं सरल तथा पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से गत वर्ष 2012-13 में जनपद-इलाहाबाद, लखनऊ एवं मेरठ में अग्रिम पंजीकरण का कार्य आन-लाइन के माध्यम से कराया गया जो सफल रहा। शैक्षिक सत्र 2013-14 से प्रदेश के समस्त जनपदों में आन-लाईन पंजीकरण का कार्य कराया जा रहा है।
श्री महबूब अली ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों के अन्तर्गत कार्यरत राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक /शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन के भुगतान की सुविधा सीधे ई-पेमेण्ट के माध्यम से किये जाने की व्यवस्था की गयी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उ0प्र0, इलाहाबाद द्वारा आयोजित वर्ष 2014 की हाईस्कूल की परीक्षा में 33,33,578 छात्र /छात्राएं सम्मिलित हुए, जिसमें से 28,90,695 छात्र /छात्राएं उत्तीर्ण हुए जिनका परीक्षा परिणाम 86.71 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार वर्ष 2014 की इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 30,48,370 छात्र /छात्राएं सम्मिलित हुए, जिसमें से 28,10,992 छात्र /छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जिनका परीक्षा परिणाम 92.21 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि चार दिसम्बर, 2013 से जून, 2014 तक परिषद द्वारा कुल 2634 वित्तविहीन विद्यालयों को मान्यता प्रदान की गयी, जिसमें से 1041 हाईस्कूल नवीन, 780 इण्टर नवीन, 265 हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट एक साथ तथा 548 अतिरिक्त इण्टर वर्ग /विषयवार मान्यता प्रदान की गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in