Categorized | लखनऊ.

वाणिज्य कर विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक 14 अक्टूबर को होगी

Posted on 10 October 2014 by admin

प्रदेश के वाणिज्य कर आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण की अध्यक्षता में वाणिज्य कर विभाग के कार्यों एवं राजस्व वसूली/प्राप्तियों की प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक 14 अक्टूबर को वाणिज्य कर मुख्यालय लखनऊ के सभागार में पूर्वान्ह 10ः30 बजे से आयोजित की जायेगी।
यह जानकारी संयुक्त निदेशक (संख्या) वाणिज्य कर श्री मनोज कुमार तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में समस्त जोनल एडीशनल कमिश्नर वाणिज्य कर तथा ज्वाइन्ट कमिश्नर को एजेण्डे के अनुसार सम्पूर्ण तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है।
संयुक्त निदेशक, वाणिज्य कर श्री तिवारी ने बताया कि माह सितम्बर में राजस्व संग्रह की दृष्टि से प्रवर्तन कर निर्धारण में कराये गये अच्छे कार्यों तथा वस्तुवार संग्रह में कमी होने पर जोन के संबंधित वस्तु के व्यापारिक व्यवहारों में संभावित करापवंचन की रोकथाम हेतु जोन में कराये गये अच्छे प्रवर्तन कार्य को बैठक में प्रस्तुतीकरण के लिए चिन्हित करने हेतु नियत प्रारूपों में आन लाइन सूचना वाणिज्य कर विभाग मुख्यालय को भी भेजने के निर्देश दिये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in