Categorized | लखनऊ.

अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री मधुसूदन मिस्त्री, प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री कल दिनांक 09 अक्टूबर को प्रातः बुलन्दशहर पहुंच रहे हैं, जहां जिला/शहर/ब्लाक/वार्ड अध्यक्षों व पदाधिकारियों से

Posted on 09 October 2014 by admin

अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री मधुसूदन मिस्त्री, प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री कल दिनांक 09 अक्टूबर को प्रातः बुलन्दशहर पहुंच रहे हैं, जहां जिला/शहर/ब्लाक/वार्ड  अध्यक्षों व पदाधिकारियों से मिलेंगे व मध्यान्ह टीम हण्ड्रेड ग्रुप की बैठक में भाग लेंगे। बैठक में अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव-सहप्रभारी उ0प्र0 श्री नसीब सिंह, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर एवं कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान भी मौजूद रहेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता विजय सक्सेना ने बताया कि इसके उपरोक्त नेतागण अपरान्ह सिकन्दराबाद ब्लाक में कांग्रेस सदस्यता शिविर में भाग लेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि श्री मिस्त्री एवं डाॅ0 खत्री दिनांक 10 अक्टूबर को प्रातः कैराना (शामली) पहुंचेंगे, जहां कैराना विधानसभा क्षेत्र के कंाग्रेसजनों के साथ उपचुनाव के सम्बन्ध में बैठक करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in