Categorized | लखनऊ.

गोमती नदी के सुन्दरीकरण हेतु व्यापक कार्य येाजना प्रमुख सचिव आवास की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा यथाशीघ्र बनाकर प्रस्तुत की जाय : आलोक रंजन

Posted on 08 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने निर्देश दिए हैं कि लखनऊ शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु ऐतिहासिक इमारतों का आवश्यकतानुसार जीर्णोद्धार एवं मरम्मत के कार्य प्राथमिकता से कराये जाय। उन्होंने कहा कि लखनऊ शहर में आवागमन हेतु गोमती नदी के दोनों ओर पक्की सड़क का निर्माण कराया जाय। उन्होंने कहा कि शहर के ऐतिहासिक इमारतों में आवश्यकतानुसार लाइटिंग की व्यवस्था समय से सुनिश्चित कराई जाय। उन्होंने कहा कि गोमती नदी के सुन्दरीकरण हेतु व्यापक कार्य येाजना प्रमुख सचिव आवास की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा यथाशीघ्र बनाकर प्रस्तुत की जाय।
मुख्य सचिव शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में लखनऊ शहर के सुन्दरीकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुराने लखनऊ में स्थित ऐतिहासिक शीशमहल के मुख्य द्वार के निर्माण, सतखण्डा पार्क, घण्टाघर व पिक्चर गैलरी पार्क के सुन्दरीकरण का कार्य आगामी दिसम्बर माह तक अवश्य पूर्ण करा दिया जाय। उन्होंने कहा कि लखनऊ के हुसैनाबाद वार्ड में दुर्गा देवी मार्ग पर स्थित शीशमहल तालाब के सौन्दर्यीकरण का कार्य 75 प्रतिशत पूर्ण हो जाने के फलस्वरूप अवशेष कार्य को दिसम्बर माह तक गुणवत्ता के साथ अवश्य पूर्ण करा दिया जाय। उन्होंने कहा कि लखनऊ शहर के पर्यटक स्थल हुसैनाबाद टीले वाली मस्जिद से जामा मस्जिद मोड़ तक मार्ग के चैड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण तथा हुसैनाबाद वार्ड के क्लाक टावर, घण्टाघर तालाब एवं पिक्चर गैलरी काम्पलैक्स के सौन्दर्यीकरण का कार्य आगामी मार्च, 2015 तक अवश्य पूर्ण हो जाना चाहिए।
श्री रंजन ने कहा कि लखनऊ में हार्डिंग ब्रिज के अपस्ट्रीम में गोमती नदी के दाहिने तटबन्ध के 1.870 किलोमीटर पर मेहन्दी घाट के निर्माण तथा हार्डिंग ब्रिज के अपस्ट्रीम में गोमती नदी के दायें किनारे के तटबन्ध के चैड़ीकरण का कार्य सिंचाई विभाग द्वारा निर्धारित अवधि में पूर्ण कराया जाय । उन्होंने कहा कि टीले वाली मस्जिद के बाहरी चाहरदीवारी को ऊंचा कराने, गेट व ग्रिल लगाने तथा ऐशबाग ईदगाह की अवशेष आन्तरिक सड़कांे पर सीसी व बाउन्ड्री वाल की रंगाई पुताई आदि कार्य लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा समय से सुनिश्चित कराये जाय।
बैठक में प्रमुख सचिव आवास श्री सदाकान्त, मण्डलायुक्त लखनऊ श्री महेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण श्री भुवनेश कुमार, जिलाधिकारी लखनऊ श्री राजशेखर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in