Categorized | लखनऊ.

सी.एम.एस. अशर्फाबाद एवं राजेन्द्र नगर कैम्पस के छात्रों ने जोरदार ढंग से चलाया स्वच्छता अभियान

Posted on 08 October 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अशर्फाबाद एवं राजेन्द्र नगर (तृतीय कैम्पस) के छात्रों ने आज बड़े ही जोरदार ढंग से स्वच्छता अभियान चलाया। दोनों ही कैम्पस के सैंकड़ों छात्रों ने स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय परिसर के आसपास एवं सड़कों, फुटपाथों, गलियों व पार्को में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी के मार्गदर्शन में सी.एम.एस. छात्रों ने साफ-सफाई तो की ही, साथ ही साथ अशर्फाबाद व राजेन्द्र नगर क्षेत्र में घूम-घूमकर जनमानस को स्वच्छता अभियान से जोड़ा एवं साफ-सफाई के महत्व से अवगत कराया। इन छात्रों ने ‘कचरा नहीं फैलायेंगे, भारत को स्वच्छ बनायेंगे’, ‘स्वच्छ भारत, सम्पन्न भारत’ आदि नारे लिखे पोस्टर व बैनर लेकर जनमानस को संदेश दिया कि स्वच्छता का प्रभाव सिर्फ वातावरण पर ही नहीं, अपितु मनुष्य के मन-मस्तिष्क पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ता है जो लोगों को उल्लास से भरकर उन्नति की ओर प्रेरित करता है।
इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि महात्मा गाँधी के स्वच्छता के आहवान को आज हकीकत में बदलने का समय आ गया है परन्तु यह तभी संभव है जब हम सब मिलकर साफ-सफाई व स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध हों, खासकर किशोर व युवा पीढ़ी को इस बारे में जागरूक करना नितान्त आवश्यक है। सी.एम.एस. अशर्फाबाद कैम्पस की प्रधानाचार्या सुश्री अदिति शर्मा ने कहा कि आज की भावी पीढ़ी यदि स्वच्छता जैसी बुनियादी बातों को अपनी आदत में शामिल कर ले, तो घर-परिवार व समाज ही नहीं अपितु देश व दुनिया की तस्वीर बदल जायेगी। इसी प्रकार सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (तृतीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती जयश्री कृष्णन ने कहा कि छात्रों एवं युवा पीढ़ी के साथ ही जनमानस को साफ-सफाई के महत्व से अवगत कराने का यह अनूठा तरीका है। वास्तव में, पर्यावरणीय प्रदूषण के साथ ही दैनिक जीवन में साफ-सफाई का अपना अलग ही महत्व है और भावी पीढ़ी में प्रारम्भ से ही साफ-सफाई की आदत को विकसित किया जाना चाहिए।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस के 50,000 छात्रों ने बड़े जोरदार ढंग से इन दिनों स्वच्छता अभियान शुरू किया है। इससे पहले, सी.एम.एस. गोमती नगर, महानगर व आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के छात्रों ने भी अपने-अपने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया है। श्री शर्मा ने कहा कि सी.एम.एस. के छात्र समय-समय पर अपने सामाजिक दायित्वों को समझते हुए इस प्रकार के सार्वजनिक समारोह जैसे पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने, जल संरक्षण करने, वृक्षारोपण करने आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करता आ रहा हैं एवं इसी कड़ी में विद्यालय के 50,000 छात्रों ने स्वच्छता अभियान की अभूतपूर्व पहल की है एवं स्वच्छ भारत, सम्पन्न भारत का बीड़ा उठाया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in