Categorized | लखनऊ.

पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के निधन पर शोक

Posted on 08 October 2014 by admin

उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के लखनऊ स्थित केंद्रीय कार्यालय पर एक आपात बैठक हुई। जिसमें अमर उजाला के प्राख्यात पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गयी। प्रदेष अध्यक्ष रामजन्म सिंह ने कहा कि मनोज श्रीवास्तव एक होनहार और साहसी पत्रकार थे। उनके निधन से हिंदी पत्रकारिता जगत में अपूर्णीय क्षति हुई है।
प्रदेशीय महामंत्री अवनीन्द्र पांडेय ने मनोज श्रीवास्त के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उन्हें हिंदी पत्रकारिता जगत का स्तम्भ बताया और कहा कि उनके निधन से रिक्त हुए स्थान की पूर्ति हो पाना सम्भव नहीं है। शोक सभा में संरक्षक प्रशांतदत्त तिवारी, कमल नारायण शुक्ला, विशाल शाह, नागेंद्र यादव, रामकृष्ण मिश्रा, बीके शुक्ला, केके शुक्ला, अंजनी कुमार शुक्ला, एससी मिश्रा, जयचन्द्र द्विवेदी, प्रमोद पंत, आशुतोष पांडेय सहित बडी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in