Categorized | लखनऊ.

जनपद अमेठी के जगदीशपुर(सु0) विधानसभा क्षेत्र से नौ बार विधायक रहे पूर्व विधायक श्री राम सेवक धोबी, उम्र 95 वर्ष, के निधन पर उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के

Posted on 08 October 2014 by admin

जनपद अमेठी के जगदीशपुर(सु0) विधानसभा क्षेत्र से नौ बार विधायक रहे पूर्व विधायक श्री राम सेवक धोबी, उम्र 95 वर्ष, के निधन पर उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, पूर्व सांसद ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
उल्लेखनीय है कि स्व0 रामसेवक धोबी के पौत्र श्री राधेश्याम कनौजिया वर्तमान में जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से कंाग्रेस पार्टी के विधायक हैं। स्व0 धोबी विधानसभा क्षेत्र एवं पूरे जनपद में अपने सरल स्वभाव, मिलनसार, मृदुभाषी एवं सादगी के लिए जाने जाते थे।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 खत्री ने आज स्व0 राम सेवक धोबी के आवास नगर पंचायत मुसाफिरखाना पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी एवं अंत्येष्टि में शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डाॅ0 खत्री के साथ प्रदेश कंाग्रेस के निवर्तमान महामंत्री श्री ओंकारनाथ सिंह एवं श्री संजीव सिंह भी मौजूद रहे।
प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन कर पूर्व विधायक स्व0 राम सेवक धोबी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
शोक सभा में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेयी, पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी, श्री ओंकारनाथ सिंह, पूर्व विधायक श्री फजले मसूद, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री आर0पी0 सिंह, श्री रमेश मिश्रा, श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, श्री वी0एन0 त्रिपाठी एडवोकेट, श्री जमुना शुक्ला, श्री कोणार्क दीक्षित आदि वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in